फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Consumers on the Mainka feeder are struggling due to low voltage; their woes have intensified amidst the heat

Meerut News: लो वोल्टेज से बेहाल मेनका फीडर के उपभोक्ता, गर्मी में बढ़ी परेशानी

Thu, 11 Jun 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Consumers on the Mainka feeder are struggling due to low voltage; their woes have intensified amidst the heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गर्मी के बीच बिनौली रोड स्थित मेनका फीडर से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। कई दिनों से लगातार बनी इस समस्या के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से घरों में लगे बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय निवासी हिमांशु, महिपाल, वीर सिंह, प्रमोद, सौरभ का कहना है कि दिन और रात दोनों समय बिजली का वोल्टेज सामान्य से काफी कम रहता है। इसके चलते पंखे धीमी गति से चलते हैं, जबकि कूलर, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरण भी प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ रूपेश कुमार का कहना है कि वोल्टेज की समस्या उच्च स्तर से संबंधित है। इसके समाधान के लिए कार्य कराया जा रहा है। जल्द आवश्यक सुधार कराकर उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed