माछरा। चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी काॅलेज माछरा में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य देवोत्तम त्यागी, सुबोध कुमार ने संविधान निर्माता डाॅ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश में गरीब, मजदूर सहित समस्त वर्गों को सम्मान दिया। सुबोध कुमार ने कहा कि संविधान देश की रीढ़ है। इसके बिना देश का कोई अस्तित्व नहीं है। प्राचार्य सहित सभी कर्मचारियों व शिक्षकों ने डाॅ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रेम त्यागी, सुबोध कुमार, डाॅ. सुरजीत, डाॅ. नितिन त्यागी, पुरषोत्तम त्यागी, नीरज, मुकेश कुमार आदि रहे।