फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress members unable to hold 'Constitution Dialogue' event with students; police lock the hall.

Meerut News: छात्राें के साथ संविधान संवाद कार्यक्रम नहीं कर पाए कांग्रेसी, पुलिस ने हॉल पर जड़ दिया ताला

Wed, 22 Jul 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Congress members unable to hold 'Constitution Dialogue' event with students; police lock the hall.
रोडवेज बस अड्डे के सामने चैंबर ऑफ कॉमर्स में होना था कांग्रेस का कार्यक्रम, दिन भर चला धरना
विज्ञापन

हॉल के गेट पर ताला देखकर भड़क उठे कांग्रेसी, पुलिस से नोकझोंक
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत भैसाली रोडवेज अड्डे के सामने चैंबर ऑफ कॉमर्स में प्रस्तावित संविधान संवाद कार्यक्रम पर पुलिस ने पहरा बैठा दिया। चैंबर के सभागार पर ही पुलिस ने ताला जड़ दिया। इसको लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सुबह से शाम तक कांग्रेसी धरना देते रहे। शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संविधान को तार-तार करने का आरोप लगाया।
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स में छात्रों के साथ संविधान संवाद कार्यक्रम था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक अवनीश काजला चैंबर ऑफ कॉमर्स पहुंचते तो सभागार के गेट पर ताला लटका पाया। ताला पुलिस ने लगाया। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अवनीश काजला ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। कांग्रेस के छात्रों के साथ संविधान संवाद कार्यक्रम चल रहे हैं। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम आने वाले थे।प्रशासन ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पहरा बैठा दिया और हॉल बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। संविधान को भूल गए हैं। कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को मेरठ में हाउस अरेस्ट करके जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हंगामे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसियों को धरना समाप्त करने की बात कही। शाम के समय मौके पर एडीएम सिटी बृजेश सिंह और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले पहुंचे। अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से वार्ता की और अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी वैधानिक एवं शांतिपूर्ण कार्यक्रम को नहीं रोका जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया। कांग्रेसी वापस जाते समय पुलिस वैन के पास पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान अवनीश काजला ने कहा कि संविधान संवाद कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है, बल्कि केवल स्थगित किया गया है। यह कार्यक्रम शीघ्र ही नई तिथि के साथ आयोजित किया जाएगा।


ये रहे उपस्थित
धरने पर सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, पूनम पंडित, बबीता गुर्जर, संजय कटारिया, रीना शर्मा, केडी शर्मा, सपना सोम, अजय चौधरी, निशांत चौधरी, मनजीत सिंह कोचर, हमजा चौहान, विनोद सोनकर, शिवकुमार शर्मा, दिनेश उपाध्याय, ओंकार शर्मा, यूसुफ अंसारी, अजीम प्रधान, निशांत चौधरी, मुजाहिद, राजू यादव, मोनू कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।--------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed