यूपी: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन से ज्यादा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल गए।
मेरठ में किठौर के शाहजहांपुर में वाल्मीकि समाज के दो पक्षों में सूकर के खाने से फैली गंदगी की सफाई को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान समझौते के लिए पहुंचे नगर पंचायत चेयरपर्सन पति भी बवाल में फंसकर चोटिल हो गए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को माछरा सीएचसी भेजा। कई लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर कर दिया है। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही मुकदमा कायम कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर में अनिल और राजन वाल्मीकि मोहल्ले में ही सूकर पालन करते हैं। वहीं पर कई दिन से दोनों पक्षों में खाना-पीने की चीजों से रास्ते में हो रही गंदगी को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि दोनों पक्षों में शनिवार को समझौता भी करा दिया था। बताया गया कि दोनों पक्ष इससे सहमत नहीं थे। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस पर जमकर बवाल हुआ। पथराव और लाठी-डंडे चलने से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे मोहल्ले में चीख पुकार शुरू हो गई।
पढ़ें : मुजफ्फरनगर में जाट-दलितों के बीच तनाव, पुलिसफोर्स तैनात
इस पर पड़ोस के लोग संघर्ष होता देख भाग खडे़ हुए। इसी दौरान झगडे़ की सूचना पाकर दोनों पक्षों में समझौता कराने पहुंचे नगर पंचायत चैयरपर्सन पति तबारकउल्ला भी फंसकर चोटिल हो गए। वे किसी तरह वहां से निकले और पुलिस को सूचना दी। इस पर यूपी 100 की दो गाडियां और एसएसआई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो लड़ाई कर रहे लोग भाग खडे़ हुए। वहीं, घायलों को इलाज के लिए भेजा। संघर्ष में मिथुन, सतेंद्र, राजन, अनिल, सतीश, सरजीत, श्यौराज सहित एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस का कहना है कि कई घायलों की हालात गंभीर बताई गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना घट सकती थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/