फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflicts between Jats and Dalits in Muzaffarnagar, police force deployed

मुजफ्फरनगर में जाट-दलितों के बीच तनाव, पुलिसफोर्स तैनात

Mon, 16 Apr 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Apr 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Conflicts between Jats and Dalits in Muzaffarnagar, police force deployed
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में जाटों और दलितों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों के गांव अब्दुलपुर और लखनौती में पुलिस बल तैनात है। पुलिस और दोनों समाज के लोग मामले में समझौता कराने के प्रयास कर रहे हैं, जिसे लेकर दोनों गांवों में बैठकों का दौर जारी है।       

विज्ञापन


11 अप्रैल को उत्तम शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे लखनौती के किसान अनुज कुमार के पुत्र कुश राठी के साथ ग्राम अब्दुलपुर के दलित समाज के कुछ युवकों ने मारपीट कर उसे घायल किया था। घायल की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम अब्दुलपुर निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार रात शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे ग्राम लखनौती के कुछ किसानों की फिर अब्दुलपुर के ग्रामीणों के साथ कहासुनी हो गई, जिसमें ग्राम लखनौती के दो किसान घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर ग्राम लखनौती के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: जाट-दलितों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम लखनौती के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके विरोध में ग्राम लखनौती, हरेटी व भूराहेड़ी के लोग थाने पर जमा हो गए और हंगामा करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की। घंटों बाद पुलिस ने थाने पर मौजूद सीओ सदर से वार्ता कर हिरासत में लिए गए पांच लोगों को रिहा कर दिया। ग्रामीण हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने पर अड़ गए, जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस और पूर्व विधायक अनिल कुमार ने शनिवार को ग्राम अब्दुलपुर में ग्राम प्रधान के यहां ग्रामीणों की एक बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर दबाव में आकर लूट का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। इस पर पूर्व विधायक ने मुकदमे को खत्म कराने का आश्वासन दिया। कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।

Conflicts between Jats and Dalits in Muzaffarnagar, police force deployed
फाइल फोटो

उधर, ग्राम लखनौती में जाट नेता प्रधान नवीन राठी, धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी आदि ने अपने समाज के लोगों की बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ कोई नाजायज कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी।  

हाइवे पर खड़ी जीप चोरी
जनपद बिजनौर के कस्बा मंडावर निवासी नौशाद अहमद शुक्रवार की रात पुरकाजी सब्जी मंडी में सब्जी लेकर आया था। शनिवार की सवेरे वह सब्जी उतारने के बाद अपनी पिकअप जीप को हाइवे पर खड़ी करके सब्जी मंडी में चाय पीने चला गया। इसी दौरान चोर उसकी जीप को चोरी कर ले गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed