फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two different communities in Bijnor and many injured

धार्मिक स्थल को लेकर भिड़े दो समुदाय के लोग, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, फोर्स तैनात

Fri, 12 Oct 2018 06:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 Oct 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two different communities in Bijnor and many injured
पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में धार्मिक स्थलों को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पुलिस के एक धार्मिक स्थल को गिराने के प्रयास की सूचना फैलने पर लोग भड़क गए। पुलिस के खदेड़ने पर महिलाओं सहित कई लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई हैं।

विज्ञापन


वहीं भाजपा नगीना लोकसभा सांसद डॉ. यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों पक्षों में यथास्थिति का फैसला होने पर विवाद का निपटारा कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

                 
नहटौर के गांव इलाहबास में चामुंडा देवी का प्राचीन देवस्थल है। नवरात्रि के दौरान ग्रामीणों ने साफ-सफाई करके देवस्थल के ऊपर एक कमरा बना दिया था। शुक्रवार की सुबह को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर मकान की दीवारों को गिराना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख ये लोग फरार हो गए। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गए। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह में दीवार बनानी शुरू कर दी। दोनों समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य व सीओ धामपुर महावीर सिंह ने मौके का मुआयना शुरू किया। पुलिस ने बिना अनुमति के ईदगाह की बनाई गई दीवार को हटवा दिया। उसके बाद देवस्थल की ओर पुलिस गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने देवस्थल पर बनाए गए कमरे को गिराने का प्रयास शुरू किया। इस बात पर एक समुदाय के ग्रामीण भड़क गए। महिलाओं सहित कई लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पुलिस के लाठी फटकारने पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होने पर गांव में भगदड़ मच गई। सीओ धामपुर सहित पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने पर प्रशासन में भी खलबली मच गई। एसपी उमेश कुमार सहित आला अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता शुरू की।

नगीना सांसद डॉ. यशवंत के अलावा भाजपाई मुकेंद्र त्यागी, अमित चौधरी, शोभित त्यागी, ओमपाल सिंह आदि की उपस्थिति में दोनों समुदायों के बीच समझौता वार्ता चली, जिसमें यथास्थिति का समझौता होने पर विवाद का निपटारा हो गया। समझौते में एक पक्ष की ओर ग्राम प्रधान अबरार अहमद, इस्तकार, सईद अहमद, हनीफ, शहजाद, अब्दुला व दूसरी ओर कल्याण सिंह, चंद्रपाल सिंह, शिवनाथ सिंह, कैलाशचंद, अरुणा रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed