{"_id":"60d2124b8ebc3e32ce7e7293","slug":"conflict-between-two-sides-after-the-dispute-of-possession-in-lisadigate-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष : मेरठ के लिसाड़ीगेट में कब्जे के विवाद के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल, 12 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में संघर्ष : मेरठ के लिसाड़ीगेट में कब्जे के विवाद के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल, 12 हिरासत में
Wed, 23 Jun 2021 12:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:20 AM IST
सार
आरोप है कि खरीदने के बाद मकान सात माह पूर्व गांव के ही आसिफ को किराए पर दिया तो आसिफ ने मकान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहालनगर में मकान के कब्जे के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। वहीं, आरोपी पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। दस दौरान दो महिलाओं सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
खुशहालनगर निवासी आसिफ ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पूर्व अनीस निवासी रोहटा से एक मकान 55 लाख रुपये में खरीदा था। मकान के 48 लाख रुपये देने के बाद छह लाख रुपये बैनामे के समय देने की बात हुई थी। आरोप है कि जब आसिफ ने अनीस से बैनामे के लिए कहा तो अनीस ने ज्यादा कीमत बताते हुए बैनामा से इनकार कर दिया। इसका मामला अब कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
अनीस का आरोप है कि उसने खुशालनगर में एक मकान खरीदा था। आरोप है कि खरीदने के बाद मकान सात माह पूर्व गांव के ही आसिफ को किराए पर दिया तो आसिफ ने मकान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार को जब अनीस मकान खाली कराने पहुंचा तो आसिफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनीस के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके चलते अनीस ने भी अपने साथी बुलाकर आसिफ ओर उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट और हंगामे के दौरान कार, बाइक और स्कूटर सहित अन्य वाहन तोड़ दिए गए। घटना में आसिफ, इस्लामुद्दीन, गुलफाम और उसका बेटा कैफ घायल हुआ है।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाठियां फटकार कुछ लोगों को खदेड़ा जबकि 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें अनीश, इस्लामुद्दीन, नूर हसन, समीर, मुजम्मिल, अरशद, अनस, शकील, वकील, सद्दाम, अफसाना और मीना शामिल हैं। इनके सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना पुलिस के मुताबिक कई आरोपी पास के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं।