{"_id":"59b44d124f1c1be87f8b5702","slug":"commisionry-par-yuvak-ko-peeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी पर छात्रा ने मनचलों को चप्पल से पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरी पर छात्रा ने मनचलों को चप्पल से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नरी चौराहे पर शनिवार दोपहर एक छात्रा ने दो मनचलों को चप्पलों से पीटा। आरोप है कि एक मनचला अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर दो साल से ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने मुलाकात करने के बहाने मनचले को बुलाकर पुलिस को सूचना दे दी। मनचला अपने दोस्त के साथ पहुंचा तो छात्रा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पब्लिक ने भी अपने हाथ साफ किए।
विज्ञापन
इंचौली क्षेत्र के एक गांव की युवती शहर के एक कॉलेज में बीए की छात्रा हैं। ढाई महीने पहले छात्रा अपने मामा के घर माता के जागरण में गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात मवाना निवासी नितिन कुमार से हुई। नितिन ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। नितिन तेजगढ़ी चौराहे पर रहकर जेसीबी चलता था। नितिन और छात्रा दो महीने पहले कंपनी बाग में मिले थे।
विज्ञापन
इसी दौरान नितिन ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो बन ली। आरोप है कि नितिन बार-बार धमकी देता था कि उसकी क्लिप इंटरनेट पर डाल देगा। तीन बार आरोपी ने धमकी देकर छात्रा को बुलाया। छात्रा परेशान हो गई और उसने अपने दोस्त को इसके बारे में बताया। छात्रा ने शनिवार को नितिन को फोन कर कमिश्नरी चौराहे पर बुलाया। नितिन जेसीबी मालिक फकरूद्दीन के बेटे कासिफ निवासी गोकलपुर भावनपुर को लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
होमगार्ड को बताकर दौड़ी छात्रा
नितिन और उसके दोस्त को देखकर छात्रा कमिश्नरी गेट पर तैनात होमगार्ड इलियास के पास पहुंची। छात्रा ने इलियास से बताया कि दोनों युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे है। एक अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हैं। इलियास ने दोनों युवकों को आवाज दी तो वह भागने लगे। तभी छात्रा दौड़ी और दोनों युवकों से भिड़ गई। चप्पल निकाली और उनकी पिटाई शुरू कर दी।
पब्लिक ने भी जमकर पीटा
युवती द्वारा मनचलों को सरेआम चप्पल से पीटता देख वहां भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों मनचलों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपी हिरासत में ले लिए। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया।
सिपाही ने दिखाई बहादुरी
पिटाई होने के बाद पब्लिक ने एक मनचले को फैंटम सिपाही मोहित पुंडीर की बाइक पर बैठा दिया। मनचला बाइक से कूदकर भागने लगा। जिस पर सिपाही ने उसको दबोचा और पैदल खींचकर अकेला थाने लाया। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस जीप में बैठाकर थाने लाई। थाने में आरोपियों को छुड़ाने के लिए सिफारिशों की लाइन लग गई।