{"_id":"64249722139230313e075246","slug":"collision-between-ambulance-and-sugarcane-trolley-two-injured-including-driver-na-news-c-14-1-173165-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एंबुलेंस व गन्ने की ट्राली में भिड़ंत, चालक सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एंबुलेंस व गन्ने की ट्राली में भिड़ंत, चालक सहित दो घायल
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। कस्बे के मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एंबुलेंस और गन्ने से लदे अज्ञात वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक व मरीज की तीमारदार महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को मवाना सीएचसी में भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात चालक राजीव कुमार एंबुलेंस में धामपुर निवासी मरीज अफसाना को लेकर मेरठ मेडिकल आ रहा था। कस्बे के मुख्य मार्ग पर बाजार के पास सामने से आ रहे गन्ने से लदे अज्ञात वाहन से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में एंबुलेंस चालक राजीव कुमार व धामपुर निवासी मरीज अफसाना की तीमारदार नाजनीन पुत्री अकबर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों एंबुलेंस से निकाला और दूसरी एंबुलेंस से मवाना सीएचसी भिजवाया। हादसे में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक हादसे की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
होटल में तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज
बहसूमा। रामराज स्थित बंद पड़े ओयो होटल के संचालक ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ होटल में तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
बीते दो माह पूर्व मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित रामराज में ओयो होटल के अवैध संचालन को लेकर रामराज की महिलाओं ने प्रदर्शन कर होटल के संचालन को बंद करा दिया था। इस पर पुलिस ने होटल का संचालन बंद करा दिया था। बुधवार को रहमापुर निवासी विष्णु कुमार ने थाने में अज्ञात के खिलाफ बंद पड़े होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।