फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold and fog continuous, life frosting from muddy winter

ठंड व कोहरे का कहर जारी, ठिठुरन भरी सर्दी से जनजीवन बेहाल

Thu, 04 Jan 2018 03:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Jan 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Cold and fog continuous, life frosting from muddy winter
ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

कोहरे और शीतलहर ने शहरवासियों को ठिठुरा दिया। लगातार पांचवें दिन भी घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के बीच कुछ देर के लिए निकली धूप भी राहत नहीं दे रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को हवा तेज होने के कारण कोहरा तो जल्दी हट गया, लेकिन ठंड ऐसे ही बरकरार रही। वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में सर्दी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। अभी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। तापमान भी कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री व रात का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री और रात के तापमान में .4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। कोहरा रहेगा और दिन में धूप हल्की रहेगी। 5 जनवरी तक मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन


पढ़ें : नए साल पर ठंड से कांप उठे लोग, टूट गया आठ साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

देर से खुल रहे बाजार, जल्दी हो रहे बंद

Cold and fog continuous, life frosting from muddy winter
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

चार दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बाजारों में भी रौनक कम दिख रही है। सुबह बाजार देर से खुल रहे हैं और शाम को जल्दी बंद हो रहे हैं। जरूरतमंद लोग ही बाजारों में दिखाई दे रहे हैं। 

पहाड़ों पर बढ़ गई बर्फबारी 
पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ गई है। इससे मैदानी क्षेत्रों में सर्दी सितम ढाने लगी है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed