फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi honored these officers, will be defecate by 2019

सीएम योगी ने किया अफसरों को सम्मानित, '2019 तक शौच मुक्त होगा प्रदेश'

Tue, 03 Oct 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 03 Oct 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi honored these officers, will be defecate by 2019
सम्मान लेतीं मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली, हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर और गाजियाबाद जिलों को खुले में शौच मुक्त घोषित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2019 में प्रदेश खुले में शौच मुक्त होगा। 

विज्ञापन


सोमवार को महात्मा गांधी की 148वीं जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा के तिलक हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 31 दिसंबर तक प्रदेश के 30 जिले खुले में शौच मुक्त हो जाएंगे। स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले जिलाधिकारियों को सम्मानित करने के दौरान मुख्यमंत्री को मेरठ और गौतमबुद्ध नगर भी खुले में शौच मुक्त होने की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पहले इसकी सूचना देनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में मेरठ और गौतमबुद्ध नगर जिले को भी खुल में शौच मुक्त घोषित किया।

विज्ञापन

डीएम सहित 30 लोग सम्मानित

CM Yogi honored these officers, will be defecate by 2019
डीएम समीर वर्मा को सम्मानित करते राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के डीएम सहित कुल 30 अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज सेवियों को सम्मानित किया। मेरठ के डीएम समीर वर्मा, सीडीआे आर्यका अखौरी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा को स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष सर्वाधिक शौचालय निर्माण कराने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं मेरठ के शकुंतला मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता को स्वयं के पैसे से 1650  शौचालय निर्माण कराने के लिए सम्मानित किया गया। गुप्ता की जगह उनकी पत्नी ने स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

सीएमओ भी हुए सम्मानित 
विधानसभा के तिलक हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) में सराहनीय कार्य करने पर मेरठ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राज कुमार को भी सम्मानित किया गया। उन्हें राज्यपाल राम नाईक ने प्रशस्ति पत्र दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed