{"_id":"5f8dd6678ebc3e9bd4060e83","slug":"cm-yogi-adityanath-inaugurates-community-toilets-construction-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ को मिली 103 पंचायत भवन व 467 सामुदायिक शौचालयों की सौगात, सीएम ने वीडियो कांफ्रेंस से किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ को मिली 103 पंचायत भवन व 467 सामुदायिक शौचालयों की सौगात, सीएम ने वीडियो कांफ्रेंस से किया शिलान्यास
Tue, 20 Oct 2020 01:00 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:00 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया निर्माण का शिलान्यास एवं लोकार्पण
कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले में बन रहे पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का मुख्यमंत्री ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में सांसद एवं विधायकों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 53 हजार 905 सामुदायिक शौचालयों और 21 हजार 791 पंचायत भवनों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिले की 479 ग्राम पंचायतों में बन रहे भवन और शौचालयों में से 101 पंचायत भवन का शिलान्यास तथा दो का लोकार्पण हुआ। वहीं, 67 सामुदायिक शौचालयों का शिलान्यास और 400 का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में बैंकिंग कोऑर्डिनेटर के लिए सखी की नियुक्ति भी की जाएगी। जिससे ग्रामवासियों को बैंकों के चक्कर न लगाने पड़े। सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव एवं सफाई के लिए स्वयं सहायता समूह की एक महिला को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उसे छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई के प्रति लोग जागरूक होंगे। इससे बीमारियां खत्म हो जाएंगी। वहीं, 100 दिन में हर आंगनबाड़ी केंद्र एवं हर स्कूल में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी, विधायक दक्षिण डॉ. सोमेंद्र तोमर, कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, जिलाधिकारी के. बालाजी, सीडीओ ईशा दुहन आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/