फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clashes between two sides in Nanu, six injured

नानू में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Sun, 25 Jul 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two sides in Nanu, six injured
नानू में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन

सरधना। नानू गांव में शनिवार सुबह रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

नानू गांव में शनिवार को नौशाद पुत्र सलीम और अमीर पुुत्र अब्दुल सलाम पक्ष के बीच रंजिश के चलते कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। संघर्ष में नौशाद पक्ष से नौशाद, नाजिम, महबूब और साबिर घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रईस व नाजमा घायल हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखापढ़ी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed