फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   circle rate increased in Meerut by twenty percent, Agricultural land became expensive by up to 15 percent

मेरठ में घर बनाना हुआ महंगा: 20 प्रतिशत तक बढ़े सर्किल रेट, खेती की जमीन 15 फीसदी महंगी, ये इलाके सबसे महंगे

Tue, 13 Sep 2022 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Sep 2022 05:35 PM IST
सार

मेरठ शहर में घर बनाना अब महंगा हो गया है। यहां सर्किल रेट में जबरदस्त उछाल आया है। सर्किल रेट में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं खेती की जमीन भी 15 फीसदी महंगी हो गई है। सर्किल रेट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण शहर के बीच से गुजरने वाली रैपिड रेल को माना जा रहा है।

विज्ञापन
circle rate increased in Meerut by twenty percent, Agricultural land became expensive by up to 15 percent

विस्तार

मेरठ शहर में आशियाना बनाने का सपना अब महंगा हो गया है। कामर्शियल संपत्तियों की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। बाजार भाव से सामंजस्य बैठाते हुए मंगलवार देर रात जिलेभर में संपत्तियों के सर्किल रेट बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई। बुधवार से जिले के सभी छह सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में नई दरों पर रजिस्ट्री होंगी। अधिकतम वृद्धि 20 फीसदी की गई है। रैपिड रेल के आसपास सात प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी है। गोल मार्केट में सर्किल रेट 1.74 लाख रुपये वर्ग मीटर और छीपी टैंक पर 1.68 लाख पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


 मोहिउद्दीनपुर में रैपिड रेल का मेरठ साउथ स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके आसपास स्थित कॉलेनियों में मात्र 6800 रुपये प्रतिवर्ग मीटर आवासीय सर्किल दरें रखी गईं है। शास्त्रीनगर, मंगलपांडे नगर, शंभूनगर, घंटाघर आदि क्षेत्रों में 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल दरें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


एडीएम वित्त  पंकज वर्मा ने बताया कि कृषि क्षेत्र में 10 से 15 प्रतिशत तक दरें बढ़ाईं गई हैं। जिले में रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे, हाइवे सहित अन्य सुविधाएं आने के बाद राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया। 2016 के बाद सर्किल रेट में वृदि्ध की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिकंजा: 300 मीटर सड़क में फंसी 10 इंजीनियरों की गर्दन, इन पर गिर सकती है गाज

सबसे महंगे काॅमर्शियल इलाके
(रुपये प्रति वर्ग मीटर में)

 लायल बुक डिपो से छीपी टैंक तक    :     1,68,000
 सोहराब गेट से सम्राट हैवन्स    :     1,55,488
 स्टेडियम चौराहे से गोल मार्केट    :    1,74,000
 स्टेडियम चौराहे से मेघदूत तक    :     1,74,000
 स्टेडियम चौराहे से रिजर्व लाइन    :     1,74,000
 असौड़ा हाउस    :     1,48,800
 यूरोपियन एस्टेट    :     1,26,000
 चौहान मार्केट पल्लवपुरम    :     1,40,000
 अंसल टाउन    :     1,15,000

ये हैं प्रमुख इलाकों की दरें
(आवासीय दरें रुपये प्रति वर्ग मीटर)
 बेगमपुल से जीआईसी तक     :     84 हजार
 बच्चा पार्क चौराहे से हापुड़ अड्डे तक     :     78 हजार
 पीएल शर्मा रोड    :     69 हजार
 बेगमपुल चौराहे से सोफिया स्कूल तक     :     52 हजार

यह भी पढ़ें: गजब हाल: सीएम योगी करके गए लोकार्पण, अब स्टाफ ने मशीन को पैक कर कमरे में रखवाया, जांच के लिए पहुंच रहे मरीज

सेंट्रल मार्केट-बेगमपुल पर दर 1.20 लाख
जिले में व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बेगमपुल क्षेत्र में एक लाख 20 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर से अधिक हो गई हैं। वहीं,  सेंट्रल मार्केंट में भी एक लाख 20 हजार से अधिक है।  इसके अलावा सेंट्रल मार्केंट में कॉम्पलेक्स, मॉल में स्थित दुकान एक लाख 50 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर तक पहुंच गई हैं।

मवाना में भी व्यावसायिक संपत्ति महंगी
इन दोनों तहसील के अंतर्गत भी व्यावसायिक संपत्तियों की दरें लाख रुपये प्रतिवर्ग मीटर में पहुंच गई हैं। मवाना- परीक्षितगढ़ मार्ग पर एक लाख से अधिक एकल दुकान प्रतिवर्ग मीटर में हैं। कस्बा मवाना में सुभाष चौक से गोल मार्केट तक 1. 42 लाख  रुपये प्रतिवर्ग मीटर दरें निर्धारित की गई है। हाइवे आने से मेरठ-गढ़ मार्ग पर भी एक लाख तीन हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई हैं। वहीं, आवासीय में मेरठ-गढ़ मार्ग पर 18 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर, किठौर-परीक्षितगढ़ रोड पर मात्र 12 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर है।

दौराला दस हजार से नीचे सिमटा
मेरठ जिले के महत्वपूर्ण इलाकों में शामिल दौराला की आवासीय कॉलोनियों में सर्किल रेट की दरें दस हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर से नीचे ही हैं। इंद्रपुरी, भगवानपुरी, जगन्नाथपुरी आदि कॉलोनियों में सर्किल रेट मात्र 8200 रुपये प्रतिवर्ग मीटर है। यहां व्यावसायिक भी अधिकतम 53 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर है। वहीं, लावड़ के आसपास मात्र 1700 रुपये प्रतिवर्ग मीटर में ही आवासीय सर्किल दरें निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed