फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ceremony turban

जीते जी कर दी अपनी तेरहवीं

Sat, 28 Nov 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 28 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ceremony turban
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार में एक व्यक्ति ने जीवित रहते हुए अपनी तेरहवीं, रस्म पगड़ी और ब्रह्मभोज का आयोजन कराया। ग्रामीणों ने ब्रह्मभोज में भोजन किया, लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


खेड़ी मनिहार निवासी शौराज सिंह (52) पुत्र स्व. जयपाल सिंह अविवाहित हैं और पांच भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। इन्होंने शुक्रवार को अपनी तेरहवीं का आयोजन किया।
विज्ञापन


सुबह के समय शांति यज्ञ हुआ, उसके बाद ब्राह्मणों और 11 कन्याओं को भोजन कराया गया। उसके बाद पूरे गांव के लोगों को ब्रह्मभोज दिया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। शाम के समय रस्म पगड़ी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम की देखरेख करने वाले स्वामी रकम सिंह ने बताया कि आश्रम के शिवदास महाराज ने शौराज सिंह को पगड़ी बांधी। शौराज सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed