फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Century fire, hundreds of bigha forest burnt

सेंक्चुरी में लगी आग, सैकड़ों बीघा जंगल जला

Fri, 14 Feb 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Century fire, hundreds of bigha forest burnt
हस्तिनापुर/मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र में दूधली गांव के समीप बृहस्पतिवार को सेंक्चुरी आग की चपेट में आ गया। आग से सैकड़ों बीघा खैर का वन चल गया। घास, सूखे पेड़ों और तेज हवा से आग की लपटे विकराल होती चलीं गईं। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंची। सैकड़ों किसानों की मदद से वन विभाग और फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को दूधली गांव के समीप खैर के वन में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग विकराल होती चली गई। देखते ही देखते आग ने सैकड़ों बीघा खैर के वन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान किसानों की ईंख की फसल भी कई स्थानों पर आग की चपेट में आ गई। सेंक्चुरी क्षेत्र में लगी भीषण आग से जंगली जीव भागते हुए नजर आए। आग बढ़ती देख वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। तेज हवा के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई। जब तक एक स्थान पर आग पर काबू पाते तब तकदूसरे स्थान पर आग फैल जाती। आग करीब पांच घंटे की मशक्कत के विभाग और किसानों की मदद से शाम को आग बुझाई गई।
विज्ञापन

दिखाई दी आग ही आग
घंटों तक धू-धू कर जले खैर के वन को देखकर आसपास के खेतों और गांव के किसान भयभीत हो गए। वन विभाग द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक सैकड़ों बीघा वन जलकर राख हो चुका था और घंटो कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया था। जंगल भी लंबे चौड़े क्षेत्र में था जहां मवाना से फायर की गाड़ी पहुंचने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इनका कहना
हस्तिनापुर रेंज के रेंजर जगन्नाथ कश्यप का कहना है कि वन में पशु चरा रहे लोगों ने धूम्रपान कर तीली या बीड़ी जंगल में फेंक दी होगी। इसी से आग लगने की संभावना है। इस समय जंगल पतझड़ है और सूखी घास भी अधिक है। इसलिए आग बढ़ गई। हालांकि आग से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। इस आग से लगभग तीन हेक्टेयर जंगल में आग पहुंची है।

----------------------
वर्जन..
कारण स्पष्ट नहीं
हस्तिनापुर में सेेंचुरी क्षेत्र में आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट नहीं हो सका। दिन में जब हवा चलती है तो आग की घटनाएं बढ़ती है। ऐसे में यही लगा कि किसी व्यक्ति द्वारा बीड़ी या सिगेरट जलती फेंकी गई ओर सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली। आग से पेड़ पौधों को ही नुकसान हुआ है। - अजय कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed