फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Apply for M.Phil, M.E. Entrance till May 10th, PhD entrance examination will decided today

सीसीएसयू: एमफिल, एमएड एंट्रेंस के लिए 10 मई तक करें आवेदन, पीएचडी प्रवेश परीक्षा पर आज लगेगी मुहर

Wed, 01 May 2019 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Apply for M.Phil, M.E. Entrance till May 10th, PhD entrance examination will decided today
सीसीएसयू
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों से एमफिल, एमएड, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस और एमपीईएस समेत दूसरे कोर्सों में एडमिशन लेने के लिए अब तक 3644 छात्र-छात्राओं ने फार्म भर दिए हैं। 1090 छात्रों ने फार्म सब्मिट किए हैं। अब तक सबसे ज्यादा फार्म एलएलएम में 1140 भरे गए हैं। 
विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग में 270, बीपीएड में 278, एमपीएड में 95 और एमएड में 890 फार्म भरे गए हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 मई है। ऑनलाइन फार्म भरने केबाद उसका प्रिंट आउट रजिस्टर्ड-स्पीड पोस्ट से डीन स्टूडेंट वेलफेयर, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के नाम 15 मई तक भेजना होगा। एंट्रेंस एग्जाम कैंपस में जून के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


सीसीएययू कैंपस और कॉलेजों में एमएड, एमफिल, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी नर्सिंग, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए किए जाएंगे। ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम केलिए फार्म 20 अप्रैल से सीसीएसयू की वेबसाइट पर भरे जा रहे हैं। 10 मई अंतिम तिथि है। फार्म भरने के बाद प्रिंट की हार्ड कॉपी केसाथ जरूरी प्रमाण पत्र लगाकर उनको डीएन स्टूडेंट वेलफेयर, सीसीएसयू मेरठ के नाम पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से 15 मई तक भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 से 30 मई के बीच होंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए 25 मई से 30 मई के बीच एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। एडमिट कार्ड फार्म केएप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर निकाला जा सकता है। फार्म की ऑनलाइन फीस जनरल और ओबीसी कैटेगिरी के छात्र-छात्राओं के लिए 700, एससी-एसटी के  लिए 500 रुपये है।

यह भी रखें ध्यान
एक से अधिक कोर्स में आवेदन करने के लिए अलग-अलग फार्म भरें। एलएलएम और एमफिल एजुकेशन में सेल्फ फाइनेंस और एडेड कॉलेज में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा ही होगा। एडमिशन संबंधी नियमों की पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट पर दी गई है।

इन विषयों में कर सकते हैं एमफिल में आवेदन
गर्वमेंट एडेड में 
एजुकेशन, जेनेटिक्स एंड प्लंट ब्रीडिंग, हॉर्टीकल्चर, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, इतिहास, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, सोशोलॉजी, उर्दू, बॉटनी, केमेस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, स्टेटिक्स, जूलॉजी, हिंदी, माइक्रोबायलॉजी।
सेल्फ फाइनेंस में संस्कृत, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन शामिल हैं।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा पर आज लगेगी मुहर
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर कैंपस में बुधवार को बैठक होनी है। प्रवेश परीक्षा मई महीने में ही आयोजित कराई जा सकती है। पीएचडी में प्रवेश के लिए आखिरी बार सीईटी की परीक्षा अप्रैल 2016 में हुई थी। सीईटी में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को छह महीने का रिसर्च कोर्स वर्क करना पड़ेगा।

रिसर्च कोर्स वर्क में पास होने पर उनकी आरडीसी होगी। यूनिवर्सिटी मई में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराना चाहती है। पीएचडी में रजिस्ट्रेशन के लिए अभी सिर्फ मुक्त श्रेणी वाले छात्र-छात्राओं को सीधे रजिस्ट्रेशन की छूट है। 

मुक्त श्रेणी में जेआरएफ, नेट, एमफिल, एनआरआई, गेट और आर्मी पर्सन शामिल हैं। इन सभी को पीएचडी के लिए सीईटी देने की बाध्यता नहीं है। 50 फीसदी सीटों पर रजिस्ट्रेशन सीईटी पास करने वाले छात्र-छात्राओं के किए जाएंगे। 2017 तक के डाटा के मुताबिक सभी विषयों में सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीएचडी की 4220 सीटें हैं, जिनमें से 2594 सीटें खाली हैं। 1626 पर छात्र-छात्राएं शोध कर रहे हैं। हालांकि इसमें अभी बदलाव के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed