फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered of triple talaq against five including husband in Saharanpur city

बेटी पैदा होने पर पत्नी को तलाक, पीड़िता ने पति समेत पांच के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Aug 2019 12:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Aug 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered of triple talaq against five including husband in Saharanpur city
तीन तलाक - फोटो : डेमो

सहारनपुर जनपद में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। बेटी पैदा होने और दहेज की मांग पूरी न करने से गुस्साए पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को तीन तलाक देकर मारपीट करते हुए धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में पति, सास, ससुर एवं दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीवी को तलाक देने के बाद दूसरा निकाह करने आया था दूल्हा, पोल खुलने पर लौटाई बरात, वसूला हर्जाना
विज्ञापन


गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बल्लामाजरा रसूलपुर निवासी अब्दुल गफ्फार की पुत्री आस्ताना का निकाह ग्राम हीराहेड़ी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर के खालिद के साथ 26 मार्च 2015 को हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, शादी में हैसियत से ज्यादा खर्च किया गया था लेकिन नाखुश ससुराल वाले दो लाख नकद और कार की मांग करते हुए न देने पर लगातार तलाक की धमकी देते आ रहे थे। 10 अगस्त को उसने पुत्री को जन्म दिया, इसके बाद उसके घरवालों ने 50 हजार नकदी दिए, मगर ससुराल पक्ष खुश नहीं हुआ। उसे कई बार मारपीट कर घर से निकाला गया। 15 अगस्त को आरोपियों ने दहेज की मांग करते हुए उसे लाठी डंडों पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने मायके वालों को फोन किया, जिस पर पिता व भाई ससुराल पहुंचे, मगर उनके साथ भी बदसलूकी करते हुए पति ने तीन बार तलाक कहकर उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके पिता व भाई के समझाने पर भी वे नहीं माने। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

पश्चिमी यूपी में फिर तीन तलाक के दो मुकदमे दर्ज, चचेरे ससुर और देवर पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

कोतवाली निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed