पश्चिमी यूपी में फिर तीन तलाक के दो मुकदमे दर्ज, चचेरे ससुर और देवर पर सामूहिक दुष्कर्म का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी फिर से दो तीन तलाक के मामले सामने आए हैं। बिजनौर जनपद में आरोपी शौहर के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सहारनपुर जिले में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है। इससे पहले भी पश्चिमी यूपी के जिलों में तीन तलाक के कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
केस - 1
बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शौहर के खिलाफ तीन तलाक व पीड़िता के चचेरे ससुर और देवर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
महिला का निकाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच पीड़ित महिला के साथ उसके देवर व चचेरे ससुर ने डरा धमकाकर घर पर ही सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इस बारे मे पति को बताया तो उसने पीड़िता के साथ ही मारपीट करते हुए किसी से भी कुछ न बताने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह अपने पति के घर से निकलकर गांव में ही अपनी बुआ के यहां पहुंच गई और मायके वालों को सूचना दी।
तलाक देने वाले शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने की मोदी सरकार की जमकर सराहना
सूचना पर पहुंचे भाई ने बहन के ससुराल पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह नहीं माने। पीड़िता के पति ने भाई के सामने ही मारपीट करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर शौहर के खिलाफ तीन तलाक व चचेरे ससुर व देवर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
केस - 2
सहारनपुर में चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव तिड़फुवा निवासी एक महिला ने अपने ससुराल के लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है।
गुरुवार को गांव तिड़फुवा निवासी खुर्शीदा पत्नी आरिफ ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कुछ दिनों पूर्व देहात कोतवाली के खेड़ा खुर्द गांव में आरिफ के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल पक्ष वाले उसके साथ मारपीट करते थे और अधिक दहेज लाने की मांग करते थे। इसी बात से परेशान होकर वह ससुराल से अपने गांव लौट आई थी। कुछ दिन पूर्व उसके पति गांव में पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरिफ ने उसे तलाक दे दिया।
निकाह के तीन साल बाद पत्नी को तलाक, पीड़िता ने सीओ से लगाई इंसाफ की गुहार, ऑडियो किया वायरल
पुलिस ने खुर्शीदा की तहरीर पर ससुराल पक्ष के आरिफ पुत्र मुनफेत, तालिब पुत्र मुनफेत, जैतून पत्नी मुनफेत, हैदर पुत्र मुंसाद उर्फ भूरा निवासी खेड़ा खुर्द थाना देहात कोतवाली के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और महिला हिंसा एवं मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/