फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Second marry stoped of a young man after three divorce of first wife at Bijnor city

बीवी को तलाक देने के बाद दूसरा निकाह करने आया था दूल्हा, पोल खुलने पर लौटाई बरात, वसूला हर्जाना

Sat, 17 Aug 2019 07:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Aug 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Second marry stoped of a young man after three divorce of first wife at Bijnor city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यूपी के बिजनौर जनपद में कन्या पक्ष ने बीवी को तलाक देने के बाद दूसरा निकाह करने आए दूल्हे से अपनी पुत्री का निकाह करने से इनकार कर दिया। बरात तो लौटा दी, लेकिन वर पक्ष से नाश्ता-भोजन में व्यय के नाम पर एक लाख से अधिक रुपये का हर्जाना भी वसूल किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली-बिजनौर मार्ग स्थित बरुकी के करीब के गांव की बरात नींदडू़-भटियाना खुशहालपुर संपर्क मार्ग स्थित गांव में आई थी। कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत करते हुए उन्हें ठहराया और खातिरदारी की। निकाह से पूर्व एक बराती के पास उसके मिलने वाले का फोन आया। जवाब में बराती ने मित्र को बताया कि वह 26 वर्षीय युवक के दूसरे निकाह के लिए बरात के साथ नींदडू़ के नजदीक के गांव आया हुआ है। यह बात कन्या पक्ष के एक व्यक्ति ने सुन ली। 
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में फिर तीन तलाक के दो मुकदमे दर्ज, चचेरे ससुर और देवर पर सामूहिक दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युवक के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी लड़की वालों को नहीं थी। घराती ने लड़के का पहले से निकाह होने की बात लड़की के पिता आदि को बता दी। इस पर कन्या पक्ष के लोग नाराज हो गए। उन्होंने अपने साथ धोखा किए जाने का वर पक्ष पर आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया और झालू निवासी बिचौलिए को भी हकीकत से वाकिफ नहीं कराने पर खूब खरीखोटी सुनाई।

बरात में आए कई संभ्रांत लोगों ने वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए एक-डेढ़ वर्ष पहले युवक की शादी होने व बाद में तलाक होने की बात स्वीकार करते हुए बिचौलिए को सब कुछ बता देने का तर्क देते हुए निकाह करने का आग्रह किया। लड़की के पिता ने पहले से शादीशुदा युवक के साथ अपनी पुत्री का निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, कन्या पक्ष ने बरात की खातिर व नाश्ता-खाने में खर्च डेढ़ लाख रुपये देने की बारातियों से मांग की। इस बाबत देर रात तक दोनों पक्ष के लोगों में बातचीत चली। अंत में एक लाख 30 हजार रुपये में फैसला हो गया।

निकाह के तीन साल बाद पत्नी को तलाक, पीड़िता ने सीओ से लगाई इंसाफ की गुहार, ऑडियो किया वायरल

इसके बाद बरात बिना बिना दुल्हन के लौट गई। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता व्यक्त की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed