तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अंबेहटा-गंगोह मार्ग पर सोमवार को बाइक और कार की आमने सामने की जबरदस्त भिंड़त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कार सवारों को भगाने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना भूरा के बराला गांव निवासी 22 वर्षीय मुनव्वर पुत्र अलीशान अपने भांजे 20 वर्षीय प्रवेज पुत्र इरफान निवासी खरगैन थाना कैराना के साथ बाइक द्वारा नवाजपुर गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही बाइक सवार गांव रामसहायवाला के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार विपरीत दिशा में घूम गई। इसमें मुनव्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल प्रवेज को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
पढ़ें : Pics: वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 9 लोगों की मौत, तीन घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस कार ने बाइक को टक्कर मारी उसमें तस्करी की शराब थी और पुलिस उसका पीछा कर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार सवारों से शराब की चार पेटी लेकर उन्हें वहां से भगा दिया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख ग्रामीण भड़क गए और कार सवारों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंबेहटा गंगोह मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
जाम की सूचना पाकर एसडीएम नकुड़ योगराज सिंह, सीओ नकुड़ शिवराज सिंह, सीओ गंगोह आरके सिंह के अलावा पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, भाजपा नेता संजय कम्हेड़ा, कांग्रेस नेता नोमान मसूद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को खुलवा दिया। इस दौरान रफाकत प्रधान, जाकरि, मेहरबान, दिलशाद, जुबैर, फुरकान, इरफान, मुनव्वर, नसीर, मजाहिर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं सीओ शिवराज सिंह का कहना है कि डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों पर ग्रामीण ने जो आरोप लगाया हैं। उसकी जांच कराई जाएगी। एसडीएम नकुड़ योगराज सिंह ने मृतकों को पात्रता और नियमानुसार सहायता की बात कही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/