फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cantonment Board captures eight stray cattle in the cantonment area; commotion ensues.

Meerut News: कैंट बोर्ड ने छावनी क्षेत्र में आठ बेसहारा गोवंश को पकड़ा, हंगामा

Mon, 07 Sep 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cantonment Board captures eight stray cattle in the cantonment area; commotion ensues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड की टीम ने सोमवार को छावनी क्षेत्र में बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इससे पहले कैंट बोर्ड ने छावनी क्षेत्र में डेयरी चलाने वालों को नोटिस जारी किए थे। कैंट बोर्ड ने इससे पहले भी अवैध रूप से चल रही डेयरियों को उखड़वा दिया था और पशुओं को जब्त कर लिया था।
हिंदू युवा गौ रक्षक सेवा समिति सदर मेरठ के कार्यकर्ताओं की सहायता से कैंट बोर्ड की टीम ने अभियान चलाया। गौ रक्षक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि छावनी क्षेत्र में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है। डेयरी संचालक इन गोवंश का दूध निकालकर फिर सड़क पर छोड़ देते हैं। इन गोवंश के घायल होने पर इलाज या मृत होने पर अंतिम संस्कार गौ सेवकों द्वारा किया जाता है। रजबन क्षेत्र में कुछ डेयरी संचालकों ने गायों को पकड़ते समय जमकर हंगामा किया। टीम ने सख्ती करके लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड के प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार को गौ रक्षक दल के साथ मिलकर बेसहारा घूम रही गायों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। टीम ने आठ बेसहारा गोवंश को पकड़ा। इनमें से एक डेयरी संचालक पर जुर्माना लगाकर एक गाय उसे सौंप दी और सात गायों को कान्हा उपवन गौशाला भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बेसहारा गायों को छोड़ने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed