{"_id":"5d30d6d68ebc3e6cc92d64b7","slug":"byecott-of-meeting-meerut-news-mrt4338892111","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार बंधु ने जिला प्रशासन की बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचत भवन में व्यापारियों के साथ प्रशासन की बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर किया बैठक का बहिष्क
Link Copied
मेरठ। व्यापारियों के कई अहम मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को होने वाली व्यापार बंधु की बैठक का जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण व्यापारियों ने बहिष्कार कर दिया। व्यापारियों ने लगभग एक घंटे अधिकारियों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन
जिला मेरठ कैमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि बैठक में व्यापारियों की कई अहम समस्याओं पर चर्चा की जानी थी, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई व्यापारियों की छह माह तक की समस्याओं पर अभी तक चर्चा तक नहीं हुई है। विपुल सिंघल की आबकारी से संबंधित समस्या, लोकेश खुराना की खाद्य सुरक्षा से संबंधित, विष्णु दत्त पाराशर की नगर निगम से संबंधित समस्या, उपेंद्र गुप्ता की नगर निगम से संबंधित समस्या आदि अभी तक पेंडिंग हैं। वहीं, रजनीश कौशल ने बताया कि खैरनगर की सड़क बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। उधर, विनेश जैन की जिला उद्योग केंद्र और एलडीएम से संबंधित समस्या पेंडिंग है। विनेश जैन ने बताया कि बैंक अधिकारी सिक्के लेने से इंकार करते हैं। बैठक में विष्णु दत्त पाराशर, राकेश रस्तौगी, लोकेश अग्रवाल, विनीत जैन, वरुण, अकरम गाजी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।