फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus collided with Tata Magic in front of Daurala police station on the highway, 24 injured, one woman dead

Meerut News: हाईवे पर दौराला थाने के सामने टाटा मैजिक में बस ने टक्कर मारी, 24 घायल, एक महिला की मौत

Mon, 24 Apr 2023 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bus collided with Tata Magic in front of Daurala police station on the highway, 24 injured, one woman dead
दौराला (मेरठ)। एनएच-58 पर दौराला थाने के सामने एक बस ने ओवरटेक करते समय टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। जिसके बाद टाटा मैजिक पलट गई। टाटा मैजिक में सवार बच्चों समेत 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में मोदीपुरम व दौराला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जाम लग गया। घायलों मेें शामिल एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


पावली खास रोड गुलजार नगर निवासी आरिफ राजा, ताहिर अपने परिवार के 25 सदस्यों के साथ खतौली में ईद मिलन समारोह में शामिल होने के बाद रविवार रात लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे दौराला थाने के सामने टाटा मैजिक में खतौली की ओर से आई बस ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टाटा मैजिक हाईवे पर पलट गई। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मदद कर घायलों को पहले दौराला और फिर मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में आरिफ, राजा, ताहिर, फरहा, परी, जहांआरा, खुशबू, रिहान, रेहना, रुबी, जीनत, गुड्डो, रिया, साहिल, नेहा, शावेज, गुलफसा, अलीना, साजिद, जिया, आहान समेत मैजिक में सवार बच्चों व महिलाओं समेत 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। हादसे में घायल फराना (25) पत्नी गुलफाम की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


अल्ला आज बचा ले जान
ईद मिलन समारोह कर अपनी रिश्तेदारी से टाटा मैजिक में लौट रहे लोगो की हादसे के बाद चीख निकल गई। तभी रिहाना और खुशबू बोली अल्ला आज तो जान बचा दे। उन्होंने देखा आसपास खून पड़े देखा तो घबरा गई। सब एक दूसरे को देखकर चीख रहे थे। तभी आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने जल्दी-जल्दी कर सबको बाहर निकाला। बच्चों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी कार से भर्ती कराया
हाईवे पर दौराला थाने के सामने हुए हादसे के देखकर वहां पर जाम लग गया। जाम के चलते काफी देर तक वाहनों के पहिए थमे रहे। इस दौरान रसूलपुर निवासी राहुल चौधरी ने अपनी कार से घायलों को पहले दौराला सीएचसी और फिर वहां से गंभीर घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed