फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bunda bandi

बूंदाबांदी से गिरा दस डिग्री पारा

Mon, 30 May 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
bunda bandi
बारिश के कारण नौचंदी में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
 आंधी और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शनिवार शाम के बाद रविवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। हवा में भी नमी है। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

दो दिन से दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर चल रहा था। इससे लोग बेहाल थे। शनिवार देर शाम आयी आंधी के साथ मौसम बदल गया। बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इससे पारा गिर गया।
विज्ञापन

मौसम के बदलने का असर रविवार को भी दिखाई दिया। सुबह सवेरे से ही आसमान पर काले बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। शहर के कई क्षेत्रों में ठीकठाक बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर तेज आंधी के चलते होर्डिग्स उड़ गए और बैनर भी फट गए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आयी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शमीम अहमद का कहना है कि बंगाल के तटवर्ती क्षेत्र में आए रुनु चक्रवात के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला है, जिसके चलते बारिश हुई है। सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है।   

मौसम ने बिगाड़ी बिजली की चाल
मेरठ। आंधी और बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। सुबह बारिश होने से कई जगह फाल्ट हो गए। दिनभर ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।
220 मोदीपुरम ट्रांसमिशन से एमईएस, बेगमपुल, पुराना आरटीओ, पल्लवपुरम और सोफीपुर आदि बिजलीघरों के लिए जा रही 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गए।
132 परतापुर से रामलीला ग्राउंड, माधवपुरम, शारदा रोड, टाउन हाल, पीएल शर्मा बिजलीघरों के लिए आ रही 33 केवी लाइन में दिक्कत हो गई। यही हाल 132 केवी मेडिकल, शताब्दीनगर आदि से विकासपुरी, लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, हापुड़ रोड, नौचंदी, सिविल लाइन, सेंट लुक्स, मोहनपुरी और लेडीज पार्क आदि बिजलीघर के लिए जा रही 33 केवी लाइन का भी हुआ।
बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग करके फाल्ट ठीक किए। लेकिन ट्रिपिंग चलती रही। खैरनगर निवासी साबिर नवाज बर्नी और कोटला निवासी मोहम्मद आजम ने बताया कि बारिश के चलते बाधित हुई बिजली शाम तक सामान्य हो सकी।

इसके बाद रात को भी कई बार कटी। अधीक्षण अभियंता शहर आरके राणा ने बताया कि बारिश और आंधी के चलते लाइनों में जो फाल्ट हुए थे उन्हें तेजी के साथ ठीक किया गया। सभी बिजलीघरों की आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed