फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bulandshahr Violence, ADG by have helped family of inspector subodh kumar 70 lakhs in meerut

बुलंदशहर हिंसा: शहीद सुबोध कुमार के परिवार को 70 लाख की मदद, ADG ने सौंपा चेक

Fri, 18 Jan 2019 05:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jan 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Violence, ADG by have helped family of inspector subodh kumar 70 lakhs in meerut
शहीद सुबोध कुमार के परिवार को चेक देते एडीजी प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार को एडीजी प्रशांत कुमार ने 70 लाख रुपए का चेक सौंपा है। बताया गया कि यह राशि मेरठ जोन के पुलिसकर्मियों से इकट्ठा की गई है।

विज्ञापन


यह राशि मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली सभी जनपदों के पुलिसकर्मियों से इकट्ठा की गई है। एडीजी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को शहीद सुबोध कुमार सिंह की पत्नी व बेटे को मेरठ बुलाकर 70 लाख रुपए का चेक सौंपा है। 
विज्ञापन


किस जिले से कितनी राशि 
मेरठ --       7,15,500
गाजियाबाद---  6,19,500
बुलंदशहर--    21,73,746
गौतमबुद्धनगर-  8,49,850
बागपत---      3,81,491
हापुड़ ----      4,06,995
सहारनपुर---   11,73,500 
मुजफ्फरनगर-  3,17,700
शामली--      3,70,550
कुल--         70,08,832

गौरतलब है कि यूपी के बुलंदशहर जिले में तीन दिसंबर को दोपहर के समय इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था। योगेश पर हिंसा भड़काने और लोगों को इकट्ठा करने का आरोप है। योगेश को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया था जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

स्याना बवाल के आरोपी नंबर 1 योगेश ने कहा कि हम ईश्वरवादी हैं, हम निर्दोष हैं। उसने ये भी कहा कि संगठन (बजरंग दल) उसके साथ है। बता दें कि उसकी रिमांड के लिए पुलिस ने अर्जी नहीं डाली है।

इससे पहले एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात जीतू उर्फ फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया था। पुलिस को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला था, जिसमें फौजी गोली चलाता साफ दिख रहा है। उसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जम्मू में फौजी की यूनिट के अधिकारियों से बात की। फौजी की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर से पुलिस की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई थी।

गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना थाना की चिंगरावठी पुलिस चौकी में के पास तीन दिसंबर सोमवार को बवाल हुआ था। जिसमें इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और छात्र सुमित की गोली लगने से मौत हुई थी। बवाल के दिन बुलंदशहर में तब्लीगी इज्तिमा में करीब 15 लाख लोगों की भीड़ मौजूद थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एडीजी इंटेलीजेंस, एसआईटी, एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने इस मुकदमे में 27 लोगों को नामजद करते हुए 250-300 अज्ञात लोग मुल्जिम बनाए हैं। जिसमें एक फौजी का नाम भी हत्या की धारा में दर्ज है। वहीं बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था। योगेश पर हिंसा भड़काने और लोगों को इकट्ठा करने का आरोप है। योगेश को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

योगेश पुत्र सूरजभान सिंह नयाबांस माजरा साहनपुर, स्याना का रहने वाला है। योगेश पर आरोप है कि उसी ने 3 दिसंबर के दिन गोकशी की बात फैलाई और सैकड़ों की भीड़ जुटा ली। जिसके बाद हिंसा हुई जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध और सुमित नाम के स्थानीय शख्स की मौत हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed