Budget 2024: अतंरिम बजट ने तोड़ीं उम्मीदें, जेब पर पड़ेगी महंगाई की मार, इन चीजों के दामों से समझिए हालात
Budget 2024 : इस बार बजट ने आमजन की उम्मीदों को तोड़ दिया है। वहीं, महंगाई की मार का लोगों की जेब पर बड़ा असर पड़ेगा। इन सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट-2024 में महंगाई से राहत देने के प्रावधान न किए जाने से लगातार महंगाई से जूझ रहे लोगों को निराशा हाथ लगी है। बजट में कुछ भी सस्ता नहीं किया गया। एक्साइज ड्यूटी और कस्टम ड्यूटी की दरों में कोई बदलाव न किए जाने से उद्यमियों की उम्मीदों को झटका लगा है।
सीए अनुपम शर्मा के मुताबिक, जनवरी 2023 के मुकाबले जनवरी 2024 में सोना, चांदी, खाद्य पदार्थ, दलहन, तिलहन, पेट्रोल के दाम अधिक हैं। बैंक लोन की ब्याज दरों में भी इजाफा हुआ है। एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें 8.90 प्रतिशत से बढ़कर 9.15 प्रतिशत हो गईं। एफडी की ब्याज दरों में गिरावट आई है। इन हालातों में घटते मुनाफे के बीच लोगों को बजट में कुछ राहत मिलने की उम्मीद थी, जो संभव नहीं हुई।
दाल हो गई महंगी, सब्जियों में भी इजाफा
वर्ष 2023 के मुकाबले दालों के भाव में तेजी से इजाफा हुआ। व्यापारी गौरव ने बताया कि अरहर 100 से बढ़कर 160 हो गई है। उड़द धुली 90 रुपये से 140 हो गई। राजमा 125 से 150 हो गया है। मूंग की दाल 100 से बढ़कर 120 हो गई है। इसके साथ ही अन्य खाद्यान्न के भाव में भी तेजी आई है। ड्राई फ्रूट के भाव में सर्वाधिक तेजी आई है।
ये हैं जनवरी में खाद्यान के भाव रिटेल
खाद्यान- मसाले-सब्जी वर्ष 2023 वर्ष 2024
काली मिर्च 400 900
चिरौंजी 400 2500
पिस्ता 1500 3500
खरबूजे की गिरी 400 1500
आटा 24.00 35.00
चावल 70.00 100.00
टमाटर 25 40
प्याज 22 30
आलू 20 25
एक साल में 11 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया दूध, घी-पनीर में 100 रुपये की तेजी
पराग डेरी के संचालक और रोडवेज चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 के मुकाबले दूध, घी, पनीर, क्रीम के दामों में इजाफा हुआ है। जनवरी 2023 में दूध का भाव 55 रुपये प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 66 रुपये प्रति किलो हो गया। घी 400 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 550 रुपये प्रति किलो, पनीर 250 रुपये बढ़कर अब 350 रुपये प्रति किलो, क्रीम 180 प्रति किलो से 220 रुपये प्रति किलो हो गई है।
सोने के भाव भी चढ़े
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि एक फरवरी 2024 को सोने का भाव 64,300 है और चांदी का भावा 72,500 हो गया है। वर्ष 2023 की शुरुआत में सोने का भाव 50 हजार से 53 हजार के आसपास था। वहीं, चांदी का भाव में भी 70 हजार से नीचे था। जिनके पास सोना है उन्हें लाभ हो रहा है, लेकिन नए खरीदने वालों की जेब ढीली हो रही है।
रसोई का तड़का फीका रहने से गृहणियों के हाथ लगी निराशा
बजट से रसोई का बजट संभाल रही महिलाओं के हाथ भी निराशा लगी है। महिलाओं के मुताबिक, उन्हें निर्धारित बजट में ही रसोई का बजट संभालना पड़ता है। पिछले एक साल में जिस तरह से महंगाई बढ़ी है, उससे कई चीजों में कटौती करनी पड़ी है। ऐसे में चुनावी साल के चलते बजट से उम्मीद थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
वित्त मंत्री जी आपको महिला होने के नाते गृहणियों की भावनाओं को समझना चाहिए। मध्यम वर्ग की महिलाओं को हर बजट में निराशा ही हाथ लगती है। एलपीजी गैस के दाम और पेट्रोल के दाम कम होने चाहिए थे, लेकिन बजट में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बजट के बाद भी महंगाई जस के तस रहेगी। - मोनिका खटीक, जगन्नाथ पुरी
खाद्य पदार्थों के दाम होने चाहिए थे कम
बजट को लेकर काफी उत्साहित थी कि घर के हालात बदलेंगे। मगर छूट तो दूर खाने-पीने के समान के दामों को लेकर भी कुछ नहीं किया गया। आय बढ़ती नहीं है और महंगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में घर को चलाना एक गृहणी के लिए मुश्किल होता जा रहा है। - रेखा सिंह
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
बजट में गृहणी के लिए कुछ नहीं
पहले से ही आर्थिक बोझ कम न होन की वजह से घर का बजट बिगड़ा हुआ था। मगर गैस व खाद्य पदार्थो के दामों में कमी न आने की वजह से अब भी हालात वही रहने वाले हैं। सोचा था कुछ सस्ता होगा तो पैसे बचने शुरू होंगे मगर सपने पूरे नहीं हो सके। - तृप्ति
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर