फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth was murdered in Meerut and body was found in government school in front of police post

हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

Wed, 31 Jan 2024 12:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 12:35 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस चौकी के सामने सरकारी स्कूल में खून लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि युवक को ईंटों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया।

A youth was murdered in Meerut and body was found in government school in front of police post
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र में केसरगंज पुलिस चौकी के सामने सरकारी स्कूल के जर्जर भवन में युवक की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी गई। चौकी के सामने स्कूल में खून से लथपथ शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को मृतक की पहचान 35 वर्षीय आस मोहम्मद के रूप में हुई। परिजनों ने तीन लोगों पर रंजिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। युवक के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और खून भी निकल रहा था। उसके परिजनों ने शाम को मोर्चरी पहुंच कर उसकी पहचान देहली गेट पूर्वा फैय्याज अली निवासी आस मोहम्मद के रूप में की। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या ईंटों से पीटकर की गई है।

आस मोहम्मद मकबरा डिग्गी इलाके में किराए के मकान पर पत्नी रानी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी कर परिजनों का पालन-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, आस मोहम्मद के साले लिसाड़ी गेट निवासी शाहआलम ने करीब चार माह पूर्व भूरे नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी। इस मामले में शाहआलम अभी जेल में है। आस मोहम्मद मुकदमे में पैरवी कर रहा था। इसका विरोध भूरे का रिश्तेदार लिसाड़ी गेट निवासी सोनू कर रहा था।

आरोप है कि इसी रंजिश में सोनू ने अपने साथी लोहिया नगर निवासी राशिद और दानिश के साथ मिलकर आस मोहम्मद की हत्या कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इनसे रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन

चार वर्ष पहले भी मिला था स्कूल में शव
चार साल पहले भी इसी स्कूल में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि शराब पीने के विवाद में हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed