फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP leader Yogesh Verma's histories will open again, preparation of rasuka

बसपा नेता की फिर से खुलेगी हिस्ट्रीशीट, रासुका लगाने की पूरी तैयारी

Wed, 04 Apr 2018 02:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 04 Apr 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
BSP leader Yogesh Verma's histories will open again, preparation of rasuka
बसपा नेता पर रासुका लगाने की तैयारी

मेरठ में बसपा नेता योगेश वर्मा की फिर से हिस्ट्रीशीट खुलेगी। योगेश वर्मा के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं, जिनकी नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक योगेश वर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। हत्या, लूट, रंगदारी के 17 मुकदमे योगेश पर पहले से दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। बसपा सरकार में योगेश ने मुकदमे खत्म कराकर हिस्ट्रीशीट बंद कराई थी। सोमवार को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाला। एसएसपी ने बताया कि दौराला थाने में योगेश वर्मा की हिस्ट्रीशीट खुली थी। वह शहर में बवाल भी करा सकता है, उसकी मानसिकता अपराधी जैसी है। इसको देखते दोबारा से उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। योगेश वर्मा पर रासुका लगाने की पूरी तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


समर्थक भी निशाने पर 
पुलिस का मानना है कि योगेश के समर्थक बवाल करा सकते है। इसको देखते हुए पुलिस की नजर पर योगेश के कई समर्थकों पर है। पुलिस ने उसके समर्थकों की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि योगेश के कई अपराधियों से संबंध है। उनका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : पति की तलाश में रात भर घूमती रहीं बसपा महापौर, जेल में हुई मुलाकात

थानों से ली जानकारी 

BSP leader Yogesh Verma's histories will open again, preparation of rasuka
एसएसपी मंजिल सैनी

एसएसपी ने हस्तिनापुर, मवाना, दौराला, कंकरखेड़ा, इंचौली समेत कई थानों से योगेश वर्मा की जानकारी ली है। योगेश वर्मा के खिलाफ दर्ज मुकदमों की रिपोर्ट कंकरखेड़ा थाने में भेजने की बात कही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed