फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayor met's with his husband Yogesh Verma in jail

पति की तलाश में रात भर घूमती रहीं बसपा महापौर, जेल में हुई मुलाकात

Thu, 05 Apr 2018 11:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 05 Apr 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Mayor met's with his husband Yogesh Verma in jail
जेल में पति से मिलीं मेयर सुनीता वर्मा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में उपद्रव के मुख्य आरोपी बनाए गए बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को उनकी महापौर पत्नी सुनीता वर्मा शहर के थानों में ढूंढती रहीं। लेकिन कोई पता नहीं चला। जबकि सोमवार देर रात योगेश वर्मा समेत चार नेताओं को देहात के मुंडाली थाने की हवालात में रखा गया। मंगलवार सुबह महापौर पति से मुलाकात करने पहुंचीं तो उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जेल प्रशासन ने प्रोटोकाल के बजाय आम लोगों की तरह मुलाकात कराई।  

विज्ञापन


नहीं होगी योगेश से मुलाकात
पति योगेश जेल में पहुंच गया है, इसका पता महापौर को मंगलवार सुबह लगा। सुबह महापौर जेल के गेट पर पहुंचीं तो उन्हें रोक लिया गया। जेल प्रशासन ने कहा कि उच्चाधिकारियों का आदेश है कि योगेश से किसी की मुलाकात नहीं कराई जाए।  
विज्ञापन


धूप में तीन घंटे इंतजार 
मुलाकात करने से रोकने पर महापौर ने मंडलायुक्त, डीएम समेत कई अधिकारियों को कॉल की। अधिकारियों ने पहली कॉल तो सुनी। जिसमें अधिकारियों ने जवाब दिया कि प्रोटोकाल के तहत आप मिल सकती हो। जेल अधिकारियों से बात करते हैं। लेकिन बाद में किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। महापौर डीआईजी जेल के आवास पर पहुंचीं तो पता चला कि वे छुट्टी पर हैं। बाद में जेल प्रशासन ने कहा कि प्रोटोकाल के तहत मुलाकात नहीं होगी। मुल्जिम से मिलने आए हो तो नियमों के आधार पर मुलाकात संभव है। लेकिन महापौर ने कह दिया कि बिना मुलाकात वापस नहीं जाऊंगी। करीब तीन घंटे तक महापौर धूप में इंतजार करती रहीं। बाद में आईडी मंगाकर नियमानुसार महापौर, उनका बेटा तुषार व समर्थक सुधांशु महाराज की एंट्री हुई। खाने पीने का सामान पुलिस ने चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बवाल के बाद राजनीतिक पार्टियों ने की ये तैयारी, दलितों को लुभाने की कोशिश

महिला कांस्टेबलों ने ली तलाशी 

Mayor met's with his husband Yogesh Verma in jail
पति से मिलने जाती मेयर - फोटो : अमर उजाला

महापौर योगेश के लिए खाना व अन्य सामान लेकर पहुंची थीं। उनका बेटा तुषार और समर्थक सुधांशु महाराज सामान की जांच कराने लगे। महिला कांस्टेबल ने महापौर की तलाशी ली। 

प्रोटोकाल भी भूला                  
तीन महीने पहले जेल प्रशासन ने महापौर का प्रोटोकाल बताकर सारे नियम कायदों की धज्जियां उड़ा दीं। बाद में पता चला कि योगेश तो महापौर का पति है। लेकिन अब खुद महापौर जेल पर पहुंचीं तो जेल प्रशासन प्रोटोकाल को भूल गया। इसको लेकर जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed