फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brothers death before sisters stubbornness, kohram in family

बहन की रुखसती से पूर्व उठी भाई की अर्थी, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 13 Jul 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 13 Jul 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Brothers death before sisters stubbornness, kohram in family
बहन की रुखसती से पूर्व उठी भाई की अर्थी

तीस वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक को खिर्वा मार्ग पर छोटे हाथी ने टक्कर मार दी। युवक की बहन के निकाह के बाद बुधवार को उसकी रुखसती होनी थी। उधर, दुर्घटना के आरोपी टाटा मैजिक मालिक की भी बहन की दो दिन पूर्व रुखसती हुई थी। और वह बहन के घर सामान छोड़कर लौट रहा था।

विज्ञापन


खिर्वा निवासी तीस वर्षीय शकील पुत्र सगीर की मंगलवार देर रात छोटे हाथी की टक्कर से शकील घायल हो गया था। उसे कैलाशी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मृतक शकील की बहन के निकाह के दौरान उसकी रुखसती नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


उधर, मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। शकील के बहनोई आह मोहम्मद ने छोटा हाथी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक डिवाइडर से टकराई, दो कांवड़िए घायल

Brothers death before sisters stubbornness, kohram in family
परिवार में मचा कोहराम

वहीं, टाटा मैजिक मालिक की बहन की भी दो दिन पूर्व रुखसती हुई थी। और वह बहन के घर सामान उतारकर लौट रहा था। इस मौके पर थाने के एसएसआई भरतलाल शाह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक का पता लगाकर उसको शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

बाइक डिवाइडर से टकराई, दो कांवड़िए घायल
गुड़गांव निवासी अंकुर अपने साथी विपिन के साथ हरिद्वार में कांवड़ लेने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बताया कि मंगलवार रात लगभग दस बजे उनकी बाइक हाईवे पर मटौर गांव के निकट पहुंची। इसकी दौरान बाइक का अगला टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़िए घायल हो गए। घायलों का क्लीनिक में उपचार कराया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed