यूपी: सगाई होते ही सिरफिरे ने किया था हत्या का ऐलान, एकतरफा इश्क में ली युवती के पिता की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती के पिता की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई इस सनसनीखेज वारदात से अफरातफरी मच गई। हत्या का आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार माखननगर बहसूमा निवासी निशांत पुत्र जसविंदर सिंह हस्तिनापुर क्षेत्र निवासी एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती का पिता क्षेत्र में ही साइकिल की मरम्मत का काम करता था।
बुधवार सुबह जब युवती का पिता साइकिल से जा रहा था तो बाइक सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवती के पिता को तीन गोलियां लगीं। सूचना पर पहुंचे एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र सिंह घायल को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
युवती के परिजनों का आरोप है कि निशांत युवती से जबरन शादी करना चाहता था। युवती ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की थी। परिजनों ने कई बार निशांत को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। एक सप्ताह पहले परिजनों ने युवती की शादी दूसरे युवक से तय कर दी थी। जिस पर निशांत ने युवती के पिता की धमकी के बाद हत्या कर दी।
जल्द करेंगे गिरफ्तार
सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता की हत्या की है। हत्यारोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात
सिरफिरे आशिक ने युवती की सगाई होते ही ऐलान कर दिया था कि वह शादी नहीं होने देगा, चाहे कितने ही लोगों की जान क्यों न लेनी पड़े। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को भी थी। उन्हें अंदाजा नहीं था कि आरोपी युवती के पिता की हत्या कर देगा। बुधवार को परिजनों ने पुलिस को आपबीती बताई।
परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार सिरफिरे निशांत के घर माखनपुर में पंचायत भी हुई। लोग कहते थे कि युवती की शादी होने के बाद निशांत ये हरकतें छोड़ देगा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि युवती की निशांत से दोस्ती थी, लेकिन निशांत की हरकतों के चलते उससे किनारा कर लिया था।
ले तुझे मारकर करूंगा शादी
निशांत ने गोली मारने से पहले उसने युवती के पिता को गालीगलौज की। बोला कि तुझे कई बार समझाया, लेकिन तूने समझने की कोशिश नहीं की। ले अब तुझे मारकर तेरी बेटी से शादी करूंगा। इतना कहकर निशांत के कई गोली चलाईं।
परिवार की खुशी छीन ली
घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सबको उम्मीद थी कि निशांत कुछ नहीं करेगा, लेकिन उसने हत्या कर परिवार की खुशी छीन ली। परिवार में मातम छा लिया।