फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody conflicts over old rage, one killed, many injured

खूनी संघर्ष : 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

Mon, 30 Oct 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 30 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflicts over old rage, one killed, many injured
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा रविवार की रात में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर करीब 20 मिनट तक खूनी खेल खेला गया। लाइसेंसी और अवैध असलहों से गोलियां चलने लगी। गली में झगड़ा हुआ और इसके बाद पूर्व प्रधान सुमन के घर में घुसकर हमलावरों ने गोलीबारी की, इसमें एक युवक की मौत हो गई और अन्य कई घायल है। पूर्व प्रधान के पति रामबीर ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


करीब छह माह पहले पूर्व प्रधान के पति रामबीर के साथ मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मारपीट हुई। रामबीर का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर उसी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी, इस कारण उसे जेल में जाना पड़ा। रविवार की रात में बॉबी पक्ष और पूर्व प्रधान के पति रामबीर के बीच कहासुनी हो गई। रामबीर पक्ष का कहना है कि उनके घर पर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गांव में करीब बीस राउंड फायरिंग होने से सन्नाटा पसर गया। लोग अपने घरों में दुबके रहे। फायरिंग शांत हुई तो किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब तक खूनी खेल में अमित की मौत हो गई। करीब पांच लोग घायल है।
विज्ञापन


पढ़ें : खूनी संघर्ष: एक की मौत, दरोगा को बनाया बंधक... पूरे शहर की फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

हिलवाड़ी से ढाई किमी दूर पुलिस चौकी

Bloody conflicts over old rage, one killed, many injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गांव में बीस मिनट तक फायरिंग हुई, लेकिन पुलिस को ढाई किमी पहुंचने में ही करीब पौन घंटा लग गया। लोगों का कहना है कि जिस वक्त फायरिंग शुरू हुई, पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन दोनों हमलावर फायरिंग कर लौट गए, एक युवक की मौत हो गई, तब कहीं जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात एसपी जयप्रकाश भी मौके पर पहुंची। उनके सामने भी महिलाओं ने पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया।

बाइक की जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पुलिस को तीन बाइक बरामद हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि यह किसकी है और यहां तक कैसे पहुंची।

फायरिंग से पहले हुई थी मारपीट
कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है कि दोनों पक्षों के बीच खूनी खेल से पहले एक पक्ष ने कई युवकों के साथ मारपीट की। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।​

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed