फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody conflict: the death of one, daroga made mortgage... force deployed

खूनी संघर्ष: एक की मौत, दरोगा को बनाया बंधक... पूरे शहर की फोर्स तैनात

Sun, 22 Oct 2017 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Sun, 22 Oct 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict: the death of one, daroga made mortgage... force deployed
अस्पताल में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बिजनौर में थानाक्षेत्र किरतपुर के ग्राम भनेड़ा में युवक-युवती के निकाह की बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। युवक के पिता ने अपने पांच बेटों सहित युवती के रिश्ते के भाई की छुरियों से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस में सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन


ग्राम भनेड़ा निवासी जहूर की पुत्री का रिश्ता गांव के ही मकसूद के पुत्र रिजवान के साथ दो साल पहले तय किया गया था। इस रिश्ते को दोनों परिवारों ने आपसी रजामंदी से तय किया था। जहूर अब रिजवान से उसकी पुत्री के साथ जल्दी निकाह करने के लिए कह रहा था, लेकिन रिजवान व उसके परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार बात हो चुकी थी। बुधवार सुबह नौ बजे दोनों पक्ष इस मामले में बात करने के लिए जहूर के घर बैठे थे। बातचीत के दौरान मकसूद पक्ष ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर मकसूद ने अपने पांच बेटों के साथ मिलकर जहूर पक्ष पर हमला बोल दिया। जहूर पक्ष के मो. नौशाद को छुरियों से गोद दिया। उसपर कई वार किए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घरवाले मोहम्मद नौशाद को सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नौशाद के पिता उस्मान ने मकसूद व उसके पांच पुत्र रिजवान, जावेद, इमरान, इरफान व हिफजान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नौशाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं। मरने वाला युवती का रिश्ते का भाई था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

दरोगा को बंधक बनाया

Bloody conflict: the death of one, daroga made mortgage... force deployed
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नूरपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा मिट्टी से लदी बुग्गी रोकने पर जमकर बवाल हुआ। उग्र भीड़ ने दरोगा और दो सिपाहियों को घेरकर उनके साथ हाथापाई की। भीड़ ने दरोगा को बंधक बनाकर दुकान में बंद कर दिया। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दरोगा मुक्त कराया। पुलिस की ओर से पकड़े गए सात लोगों समेत नौ को नामजद करने हुए 250 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं एसपी ने उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

ठेरी रोड पर एक मस्जिद में निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार सुबह मस्जिद के निर्माण के लिए तीन बुग्गी मिट्टी ले जाई जा रही थी। इस दौरान वहां पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने तीनों बुग्गियों को रोक लिया और मिट्टी को अवैध खनन बताते हुए बुग्गियों को थाने ले चलने को कहा। मस्जिद जा रही मिट्टी को रोकने की सूचना पर वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई। वहां मौजूद लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए तथा उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज अभितेंद्र सिंह को भी लोगों ने दौड़ा लिया। भीड़ के बीच फंसे कस्बा इंचार्ज ने बचाव में अपनी सर्विस पिस्टल से पांच राउंड हवाई फायर किए। फायर होने पर भीड़ भड़क गई और दरोगा को पकड़कर एक दुकान में बंद कर दिया। बवाल की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सर्किल के सभी थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही भीड़ पर लाठी बजाकर खदेड़ा। इसके बाद पुलिस ने दुकान के ताले तोड़कर दरोगा को दुकान से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से हाजी शफीक सैफी, इरफान पुत्र मोहम्मद अली, इमरान पुत्र नफीस, अजीम पुत्र शफीक, सलीम पुत्र शफीक, फरहान पुत्र शफीक निवासी पीपला जागीर नूरपुर एवं नाजिम पुत्र नईम निवासी सरायमीर नगीना को पकड़ लिया है। एसपी प्रभाकर चौधरी एवं एसपी सिटी दिनेश सिंह ने मौके का मुआयना कर उपद्रव करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस बल के साथ आसपास के क्षेत्र में दौरा भी किया। पुलिस ने पकड़े गए सात लोगों समेत नौ को नामजद किया है और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने तीनों बुग्गी के रेत को घटनास्थल पर ही पलटवा दिया और बुग्गियों को थाने ले गई। कई थानों की पुलिस अब भी मौके पर डेरा डाले हैं। सीओ चांदपुर अंशु जैन के मुताबिक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed