फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody conflicts in electoral swords, firing, many people injured

चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Thu, 07 Dec 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 07 Dec 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflicts in electoral swords, firing, many people injured
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

कस्बे के मेन बाजार में दुकान पर कब्जे को लेकर बसपा की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन के पति और पूर्व चेयरमैन के समर्थकों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और तोड़फोड़ व ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में चेयरपर्सन के पति समेत 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को लाठी भांजकर दौड़ा लिया। एसपी देहात ने इसे चुनावी रंजिश का परिणाम बताया है।

विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार किठौर में मेन बाजार में एक दुकान को लेकर काफी समय से कोर्ट में केस चल रहा है। पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ के भाई फारूख और बसपा की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन के समर्थक खिजर के पास भी बैनामे के दस्तावेज हैं। जिसके चलते मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे फारूख दुकान की सफाई करने के लिए गया था। खिजर को इसका पता चला तो वह इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची और फारूख को थाने ले आई और वार्ता की। इसी दौरान चेयरपर्सन के पति सलमान पुत्र बाबू मुनकाद अली, उसका भाई फरमान तथा चाचा साजिद अली भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन


थाने में गालीगलौज, बखेड़ा
थाने में ही किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई। दोनों पक्ष वहां से विवादित दुकान की ओर चल दिए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल पडे़। संघर्ष में सलमान, फरमान, वसीम, महबूब, नवाजिश, शोएब, जान मोहम्मद, मोहम्मद अली, राशिद, वसीला जबकि पूर्व चेयरमैन की ओर से वसीम, शहजाद और मुजाफत आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुल्जिम हाथ से हथकड़ी निकाल थाने से फरार, मचा हड़कंप

लोगों ने बनाई वीडियो

Bloody conflicts in electoral swords, firing, many people injured
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात ने बताया कि आसपास के लोगों के पास मिली वीडियो के अनुसार पूर्व चेयरमैन समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चेयरपर्सन पक्ष का अब्दुल कलाम घायल बताया जा रहा है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके बाद चेयरपर्सन पक्ष के समर्थकों ने मतलूब गौड़ के भाई की बस के शीशे तोड़कर तथा हापुड़ स्टैंड स्थित उनके समर्थक वीर सिंह के क्लीनिक में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। 

पढ़ें : गन्ना तोड़ने पर सांप्रदायिक संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, फायरिंग

दुकान सील, मुकदमे दर्ज
एसपी देहात के अनुसार मामले का निस्तारण होने तक विवादित दुकान सील कर दी गई है। सलमान और वसीम की ओर से पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़, फारूख तथा उनके साथी मसरूर, आतिफ, तारिक, नादिर, शाहजाद, वसीम और नदीम के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा कायम कराया है। वहीं, पूर्व चेयरमैन समर्थक वीर सिंह की ओर से साजिद, फरमान, सलमान, मारूफ, परवेज, तालिब, बलीशा, शेरे बंजारा, वसीम, इजहार, आजाद, वाहिद, ताहिर कबाड़ी, वजाहत, इंतखयाब, अनीश, महबूब उर्फ छोटे पर घर में घुसकर मारपीट करने, महिलाओं से अभद्रता करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

एसओ पर लापरवाही के आरोप
इस बखेड़े को एसपी देहात, सीओ किठौर हरिमोहन और एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने सूझबूझ के साथ संभाल लिया। अफसरों ने बसपा सांसद मुनकाद अली के आवास पर डेरा डालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बसपा नेता और समर्थकों ने एसपी देहात से एसओ किठौर की शिकायत कर निलंबन की मांग की। 

यह चुनावी रंजिश का नतीजा
एसपी देहात का कहना है कि एक विवादित दुकान को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनो पक्षों में यह झगड़ा चुनावी रंजिश का परिणाम है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा कायम करा दिया गया है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। तनाव को देखकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed