फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mulzim absconded from the police station by hand handcuffs

मुल्जिम हाथ से हथकड़ी निकाल थाने से फरार, मचा हड़कंप

Thu, 07 Dec 2017 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Mulzim absconded from the police station by hand handcuffs
वकीलों से माफी मांगता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाने से चोरी करने के मामले में मुल्जिम अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जैसे ही मुंशी को पता चला तो थाने में अफरा तफरी मच गई। सिपाही से लेकर थानेदार तक  मोबाइल चोर को खोजते रहे। सीओ और एसपी सिटी को मामले की जानकारी हुई तो ड्यूटी पर तैनात मुंशी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये।

विज्ञापन


ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के मास्टर कालोनी निवासी हनी बुधवार दोपहर को कचहरी में बाइक से अपने साथी के साथ पहुंचा। इस दौरान हनी ने एक एक महिला का मोबाइल उड़ा दिया। उसके कुछ देर बाद अधिवक्ता पुनीत शर्मा के कमरे से एक और मोबाइल चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे हनी को वकील सुनील मलिक ने पकड़ लिया। हनी ने बताया कि चोरी किया मोबाइल फोन अपने साथी बिल्लू निवासी रिठानी को दे दिया था। जो कचहरी से भाग गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। वकीलों ने आरोपी हनी को कचहरी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और और आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने चोरी के आरोपी की बाइक भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : इंस्पेक्टर ने थाने में पहनाई वरमाला, बजी शहनाई, पढ़ें पूरी Love Story

मुल्जिम के हाथ में हथकड़ी लगाई

Mulzim absconded from the police station by hand handcuffs
जेल

सिविल लाइन थाने में ड्यूटी पर तैनात मुंशी यादराम सिंह ने मुल्जिम के हाथ में हथकड़ी लगाई ओर उसे अपने ही कमरे में बैठा लिया। दोपहर करीब तीन बजे यादराम कम्प्यूटर कक्ष में एफआईआर की कॉपी लेने गये तो मुल्जिम ने हाथ से हथकड़ी निकाल ली और चकमा देकर फरार गया। इस दौरान थाने में संतरी से लेकर मुंशी तक के होश उड़ गये। आनन फानन में थानेदार को जानकारी दी गई। पुलिस अपने स्तर पर ही फरार मुल्जिम को तलाशने उसके घर पहुंच गई। घंटों बाद मामला सीओ और एसपी सिटी को बताया गया। मुल्जिम के फरार होने पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और मुंशी को जमकर फटकार लगाई। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि मुल्जिम की लिखा पढ़ी नहीं हुई थी। उसे हथकड़ी भी नहीं लगाई गई थी। बिना मामला दर्ज किए हवालात में भी बंद नहीं किया जा सकता। मुंशी को चकमा देकर हनी कमरे से फरार हुआ है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।

लापरवाही पर बैठी जांच
एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि पूरे मामले में ड्यूटी पर तैनात यादराम सिंह की लापरवाही सामने आयी है। जांच कराई जा रही है। यादराम पर पहले भी इसी थाने में पैसे लेने के आरोप लगे थे। निलंबन के बाद भी थाने में इसी थाने में कैसे तैनाती हुई। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

पांच माह पहले भी भागा था मुल्जिम
पांच माह पहले भी इसी थाने में हिरासत में लिया चोरी का आरोपी भाग निकला था। बाद में इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला ने गेट पर भागते देखा तो आरोपी को थाने के बाहर ही पकड़ लिया। अब फिर मुल्जिम भाग निकला। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राम कुमार शर्मा ने पुलिस अफसरों से कहा कि वकीलों ने चोर को पकड़ा और पुलिस ने सेटिंग से छोड़ दिया। आरोपी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed