फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal conflict on breaking sugarcane, firing

गन्ना तोड़ने पर सांप्रदायिक संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, फायरिंग

Thu, 07 Dec 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 07 Dec 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Communal conflict on breaking sugarcane, firing
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में खेत से गन्ना तोड़ने के विवाद में गांव सुन्ना में दो संप्रदायों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। फायरिंग होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए। गांव में सांप्रदायिक टकराव होने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी यूसुफ पक्ष की एक महिला ने मंगलवार सुबह गांव के ही सागर के खेत से गन्ना तोड़ लिया था। सागर ने इसकी शिकायत यूसुफ के घर पर पहुंचकर की। आरोप है कि यूसुफ पक्ष के लोगों ने सागर के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस पर हंगामा हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर सागर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उस समय जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। सायंकाल करीब साढ़े चार बजे सागर किसी कार्य से यूसुफ के घर की तरफ निकल कर जा रहा था। आरोप है कि यूसुफ पक्ष के लोगों ने सागर को घेरकर मारपीट प्रारंभ कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले तथा पथराव हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने गोलियां भी चलाई। संघर्ष में एक पक्ष से शमीम और यूसुफ तथा दूसरे पक्ष से सागर और राहुल आदि लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ में 'बाबरी मस्जिद' के विवादित पोस्टर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे में मची खलबली

Communal conflict on breaking sugarcane, firing
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच गोलीबारी की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कांधला थाना पुलिस के साथ ही शामली सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। घायलों को कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। वहां से शमीम और यूसुफ को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सागर और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि घटना के संबंध में अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
गांव सुन्ना में दो समुदाय के लोगों में संघर्ष होने के बाद एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह देर शाम तक गांव में मौजूद रहे तथा लोगों को समझाने में लगे रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed