फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Protest at Kashi Toll Plaza: Toll Lanes Freed After Alleged Misbehavior with Farmers

Meerut: काशी टोल प्लाजा पर भाकियू का हल्ला-बोल! कई लाइनों को फ्री कर धरने पर बैठे, अभद्रता का आरोप

Thu, 04 Dec 2025 12:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 04 Dec 2025 12:03 PM IST
सार

मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोपित कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर टोल लाइनें फ्री कर धरना दिया। देर रात जिला उपाध्यक्ष से अभद्रता के विरोध में शुरू हुआ हंगामा लिखित माफीनामे के बाद शांत हुआ।

विज्ञापन
BKU Protest at Kashi Toll Plaza: Toll Lanes Freed After Alleged Misbehavior with Farmers
धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर स्थित मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। संगठन ने आरोप लगाया कि बुधवार देर रात दिल्ली से लौटते समय भाकियू के जिला उपाध्यक्ष सनी सिसोला और उनके परिवार की महिलाओं के साथ टोल कर्मचारी ने अभद्रता की।

विज्ञापन


टोल लाइनें 8, 9 और 10 की गईं फ्री
जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता सुबह टोल प्लाजा पहुंचे और विरोध जताते हुए टोल बूथ संख्या 8, 9 और 10 को फ्री कर दिया। इस दौरान दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन बिना शुल्क के गुजरते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुल्हनिया ठग: शादी के 10 दिन बाद ढाई लाख के जेवर-नकदी लेकर फरार, सास ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी को मौके पर बुलाने की मांग
भाकियू जिलाध्यक्ष ने अभद्रता करने वाले कर्मचारी को मौके पर बुलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और टोल प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।

लिखित माफीनामे के बाद शांत हुआ विवाद
टोल कर्मियों द्वारा लिखित माफीनामा देने के बाद भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए और धरना समाप्त किया। धरना-प्रदर्शन करीब एक घंटे चला।

टोल प्लाजा पर जाम, वाहन चालक परेशान
हंगामे और टोल लाइनें फ्री होने से प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed