फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Bride Absconds with Cash and Jewelry Worth Lakhs After Marriage in Baghpat Laliyana Village

दुल्हनिया ठग: शादी के 10 दिन बाद ढाई लाख के जेवर-नकदी लेकर फरार, सास ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार

Thu, 04 Dec 2025 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 04 Dec 2025 11:42 AM IST
सार

UP News: बागपत के ललियाना गांव में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नकली दुल्हन 10 दिन बाद 50 हजार रुपये नकद और दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। ससुराल पहुंचने पर महिला ने खुद को मां बताने से भी इनकार दिया।

विज्ञापन
UP: Bride Absconds with Cash and Jewelry Worth Lakhs After Marriage in Baghpat Laliyana Village
दुल्हन नगदी व जेवरात लेकर फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल थाना क्षेत्र के ललियाना गांव में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव निवासी सन्नी पुत्र जसवीर ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय बिचौलिए ने दो लाख रुपये लेकर उसकी शादी दिल्ली के मजनूं का टीला निवासी युवती से 21 अक्तूबर को कराई थी।

विज्ञापन


परिजन हादसे का बहाना बनाकर साथ ले गए दुल्हन
सन्नी के अनुसार दुल्हन शादी के बाद करीब 10 दिन तक उनके घर पर रही। 4 नवंबर को युवती के कथित परिजन आए और परिवार में हादसे का बहाना बनाकर उसे आठ दिन बाद वापस भेजने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर म्यांमार ले गए, 4 महीने बंधक बनाए रखा, आशीष को आर्मी ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचा दूल्हा तो सामने आया चौंकाने वाला सच
सन्नी जब एक हफ्ते बाद मजनूं का टीला अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो वहां युवती का कोई भी अता-पता नहीं मिला। जिस महिला ने शादी के दौरान खुद को दुल्हन की मां बताया था, उसने सन्नी को देखकर पहचानने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि वह किराये पर रहती थी। युवती उसकी बेटी नहीं थी और अब पता नहीं वह कहां चली गई। 

50 हजार नकद और दो लाख के जेवर लेकर फरार 
पीड़ित के मुताबिक युवती उसके घर से 50 हजार रुपये नकद, करीब दो लाख रुपये के सोने–चांदी के जेवर, इसके अलावा सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कानों के कुंडल, पाजेब, नाक की बाली लेकर फरार हो गई।

बिचौलिए पर ठगी का आरोप, गांव में चर्चा तेज
पीड़ित ने शादी कराने वाले बिचौलिए पर गंभीर ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पीड़ित परिवार खुद को पूरी तरह ठगा और डरा हुआ महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed