फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Mahapanchayat: Farmers have warned the government in case of threatening Tikait family

UP: महापंचायत में बड़ी चेतावनी,टिकैत परिवार को धमकी देने वाले अरेस्ट नहीं हुए तो सरकार से होगी आर-पार की लड़ाई

Fri, 10 Mar 2023 05:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

Meerut News : भाकियू की महापंचायत में किसानों ने बड़ी चेतावनी दी है। किसानों ने कहा कि अगर टिकैत परिवार को धमकी देने वाले गिरफ्तार नहीं हुए तो सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी।

विज्ञापन
BKU Mahapanchayat: Farmers have warned the government in case of threatening Tikait family
चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी भूल गई है। किसानों के साथ छल हो रहा है। जबरदस्ती किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने का काम किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में किसान की उपज की कीमत से अधिक बिजली का बिल वसूला जा सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामले में भी सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही हैं, जिसको किसी भी कीमत पर किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं नरेश टिकैत ने गन्ना विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मंच पर बुलाया। साथ ही उनसे कहा कि अगर किसानों के साथ ज्यादती की तो किसान चुप बैठने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि आगामी 20 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूरे देश के किसान पहुंचेंगे। जहां भूमि अधिग्रहण से लेकर किसानों की उपज का उचित दाम, स्वामीनाथन की रिपोर्ट समेत अनेक मुद्दों पर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला

उन्होंने यह भी कहा कि अब अगर किसानों को सम्मानजनक जिंदगी जीनी है तो पूरे देश के किसानों को एक मंच पर आकर बड़ा आंदोलन करना होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वालों को समझना चाहिए कि हम किसी भी कीमत पर किसान आंदोलन बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकैत परिवार में जो भी पैदा होगा वह किसान आंदोलनों के लिए ही पैदा होगा। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

इस दौरान उन्होंने बकाया चीनी मिलों को चेतावनी दी कि वह समय से किसानों का बकाया भुगतान कर दें, अन्यथा किसान अपना निर्णय लेंगे। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो चीनी मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है, उसका गन्ना दूसरे चीनी मिल को हस्तांतरित कर दिया जाए। ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम समय पर मिल सके। 

उन्होंने कहा कि आज मेरठ की धरती से किसानों ने हुंकार भर दी है। अब यह हुंकार पूरे भारत में जाएगी। उन्होंने 30 साल पहले बाबा टिकैत के आंदोलन को भी याद किया। इस दौरान अन्य किसान नेताओं ने खुले मन से चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर टिकैत परिवार को बम से उड़ा देने की धमकी देने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सरकार से भी आर-पार की लड़ाई होगी। 

किसान नेताओं ने यह तक कह दिया कि 20 मार्च को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में आने वाले सभी किसान ट्रेनों पर कब्जा करेंगें। कहा कि भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगाए और दिल्ली पहुंचे किसी भी किसान को रेल का टिकट लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed