{"_id":"587f1b104f1c1bfb18efe932","slug":"bjp-neta-par-taana-tamancha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर ताना तमंचा, नहीं था कोई कसूर फिर भी दे डाली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर ताना तमंचा, नहीं था कोई कसूर फिर भी दे डाली धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 18 Jan 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड पर मंगलवार रात को वैगनआर कार सवार तीन युवकों ने भाजपा नेता राहुल ठाकुर से गाली गलौज करते हुए धमकी दे दी। भाजपा नेता के विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा तानते हुए धमकी दी। पीड़ित द्वारा फायरिंग की सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तेजगढ़ी पर मेडिकल पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपी युवकों को पकड़ लिया। उधर, भाजपा नेता ने तहरीर देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जागृति विहार निवासी भाजपा नेता राहुल ठाकुर बाइक से अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि सोहराब गेट बस अड्डे पर बस अड्डे के पास गढ़ रोड पर वैगन आर कार सवार तीन युवक उत्पात मचा रहे थे। इस बीच आरोपियों ने भाजपा नेता की बाइक में टक्कर मार दी। भाजपा नेता को धमकी देते हुए तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बाइक सवार दंपति से भी अभद्रता की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी कार लेकर भाग निकले। पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली तो तेजगढ़ी चौराहे पर मेडिकल पुलिस ने कार को रोक लिया। इस बीच भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस तीनों युवकों को लेकर मेडिकल थाने पहुंची। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे, लेकिन उनके पास से तमंचा नहीं मिला। पुलिस ने तीनों का रात में ही मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
रात में भाजपा नेता के पक्ष में अन्य लोग भी थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों ने अपने को गाजियाबाद के निवाड़ी निवासी बताया है। जिनमें एक ने अपने को सिपाही का बेटा बताया है, जबकि दूसरा खुद को सीसीएसयू का छात्रनेता बता रहा है।
वहीं भाजपा नेता ने रात में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर दिया। सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।