फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Vikram Saini told Mulayam Singh as terrorist

भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल, मुलायम सिंह को बताया आतंकी, वीडियो वायरल

Sun, 29 Nov 2020 01:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Nov 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Vikram Saini told Mulayam Singh as terrorist
भाजपा विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के बोल एक बार बिगड़ गए हैं। भाजपा के एक कार्यक्रम में दिए संबोधन में उन्होंने मुलायम सिंह को आतंकी बताया। इसी संबोधन में विक्रम सैनी ने एक पूर्व मुख्यमंत्री पर पूर्व सांसद मुनव्वर हसन को ठिकाने लगवाने का आरोप भी लगा दिया। उनके बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


खतौली में एक बैंक्वेट हाल में एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई भाजपा की एक बैठक में विधायक विक्रम सैनी ने सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के किसानों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार किए जाने वाले बयान का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा  कि मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में कार सेवकों पर गोली चलवाई, रामपुर तिराहे पर लोगों पर गोली चलवाई और महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनसे बड़ा आतंकवादी कौन है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आतंकवाद को खत्म कर रही है और भाजपा सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार है, वो चाहती है कि कोरोना काल है ऐसे में किसान आंदोलन न करे।

कुछ गलत नहीं कहा
मैंने कुछ गलत नहीं कहा है, जो चर्चाओं में है, सबकी जुबान पर है और सब जानते है, वो ही मैने कहा है।
- विक्रम सैनी,भाजपा विधायक खतौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed