फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp meeting

राष्ट्रवाद की विचारधारा के सहारे आगे बढ़ी भाजपा : अश्वनी त्यागी

Fri, 19 Jul 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting
bjp meeting
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग शिविर के दूसरे व अंतिम दिन दूसरे सत्र को क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने संबोधित किया। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा की आज तक विकास यात्रा को चार कालखंड में बाटकर महत्वपूर्ण तिथियों में राजनीतिक बदलाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में अश्वनी त्यागी ने कहा कि 1984 में पार्टी के पास केवल दो सीटें पूरे देश में थीं। लेकिन संस्कृति, राष्ट्रवाद, आचरण, व्यवहार, वाणी, विचारधारा के बल पर आज देश के अधिकांश प्रांतों में पार्टी सत्ता में है। इससे पूर्व प्रथम सत्र के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ वंदेमातरम गायन से हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद और विकास को प्राथमिकता दी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिन सिद्धांतों पर पार्टी की स्थापना की थी, आज भी वे कायम हैं।
विज्ञापन

अंतिम सत्र के मुख्य अतिथि अशोक मोगा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास नारे को और आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए एकजुट होकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करना होगा। उन्होंने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। शाम छह बजे प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने की। इस दौरान क्षेत्रिय उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, संजय त्रिपाठी, ललित नागदेव, विवेक रस्तोगी, पीयूष शास्त्री, संजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, महेश बाली, सतीश गर्ग, संजीव गुप्ता, सुनील गुप्ता, अमित शर्मा, अरविंद मारवाड़ी, मनोज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक, संजना रस्तोगी, हेमा पंत, मंजू पटेल, सीमा श्रीवास्तव, संगीता पंडित, राजकुमार सोनकर, संजीव प्रधान, राजेश मोहन, राहुल गुप्ता, आशीष प्रताप, लोमश त्यागी, सुशील प्रजापति, शंभू पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed