फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader threatened to kill on phone

Meerut News: भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी

Thu, 30 Mar 2023 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP leader threatened to kill on phone
सरधना। गांव नाहली निवासी भाजपा पदाधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सोम पुत्र वीर सिंह निवासी गांव नाहली भाजपा में सरधना देहात के महामंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा समर्थक मंच के जिलाध्यक्ष भी हैं। भाजपा नेता धर्मेंद्र सोम ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने खुद को गैंगस्टर बतााया। उसने मौका मिलते ही उसकी हत्या करने की धमकी दी। आरोप है कि उसी नंबर से धर्मेंद्र के पास कई बार कॉल आई।लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में आरोपी ने उसे मैसेज भी किए। पहले तो उसने इस बात की अनदेखा किया, लेकिन लगातार कॉल आई तो वह डर गया। बुधवार को पीड़ित ने एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार से मिलकर मामले से अवगत कराया। तहरीर देते हुए सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed