{"_id":"5f7d4bf88ebc3e9beb593afc","slug":"bjp-leader-rampal-singh-pundir-died-of-corona-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की कोरोना से मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, परिनजों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की कोरोना से मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, परिनजों का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 07 Oct 2020 10:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर का बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देश में एक और बड़े नेता की मौत, ऐसा रहा राजनीतिक सफर, आठ बार बने सांसद और...
विज्ञापन
वह देवबंद थाना क्षेत्र के गांव भायला के रहने वाले थे। कई दिन से उन्हें बुखार था। मंगलवार को उन्होंने और उनके बेटे ने कोविड-19 की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनको सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे रामपाल सिंह पुंडीर ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सहारनपुर में इससे पहले सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद का निधन हो गया था। 27 अगस्त को कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ठीक होने के बाद फिर उन्हें सहारनपुर में लाया गया था। हालांकि बाद में फिर उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई थी। काजी रसीद मसूद आठ बार सांसद रहे थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/