देश में सोमवार को एक बड़े नेता काजी रशीद मसूद का निधन हो गया। वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन तीन दिन पहले ही उन्हें सहारनपुर लाया गया था। जहां अचानक से तबीयत खराब होने पर उन्हें सहारनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। काजी रशीद मसूद आखिर जिंदगी की जंग हार गए। रशीद मसूद का राजनिति में लंबा सफर रहा, आगे जानिए उनके बारे खास बातें-
देश में एक और बड़े नेता की मौत, ऐसा रहा राजनीतिक सफर, आठ बार बने सांसद और...
बताया गया कि काजी रशीद मसूद आठ बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके थे। वह 1980, 1989, 1991 और 2004 में सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए, जबकि 1985, 2009 और 2012 में वह राज्यसभा के सदस्य रहे। रशीद मसूद जनता की समस्याओं को लेकर बड़े-बड़े नेताओं से मुलाकात करते रहते थे।
इसके अलावा 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। काजी रशीद मसूद की यह तस्वीर मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के दौरान की है।
गौरतलब है कि काजी रशीद मसूद 1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उस समय उन्होंने सहारनपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ा था।
बता दें कि आज शाम को उन्हें पैतृक निवास स्थल गंगोह स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/