फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP councilor and his workers attacked, head injured, sit-in protest at Medical Police Station

भाजपा पार्षद और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला, सिर फूटा, मेडिकल थाने में धरना

Sat, 02 Aug 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor and his workers attacked, head injured, sit-in protest at Medical Police Station
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। जागृति विहार सेक्टर दो में भाजपा पार्षद दिग्विजय चौहान और उनके दो साथी शैंकी चौहान, नीरज चौहान पर जानलेवा हमला किया गया। शैंकी और नीरज का सिर फट गया। ऑफिस में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी। ऊर्जा राज्य मंत्री के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद और उनके साथियों ने मौके पर हंगामा कर दिया। मेडिकल थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान एफआईआर दर्ज नहीं होने पर मेडिकल पुलिस से भी भाजपा पार्षद की तीखी नोकझोंक हो गई। पार्षद का आरोप है कि मंत्री के दबाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मंत्री और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

जागृति विहार के रहने वाले वार्ड 45 के भाजपा पार्षद दिग्विजय चौहान का सेक्टर दो जागृति विहार में मिल्क पार्लर है। पार्लर के बराबर में उन्होंने अपना कार्यालय बना रखा है, जहां पर वह सुनवाई भी करते हैं। दिग्विजय का आरोप है कि वह शाम को अपने कार्यालय में शैंकी चौहान, नीरज चौहान के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके पास रोहित गुर्जर और जतिन भाटी का कॉल आया कि तुमसे मिलना है, कहां हो? इस पर पार्षद ने अपने कार्यालय में होने की बात कहकर बुला लिया। आरोप है कि रोहित गुर्जर, अरुण नागर, जतिन भाटी अपने साथियों के साथ आए और ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी। मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से जतिन भाटी को पकड़ लिया। दिग्विजय का आरोप है कि ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के दबाव में मौके से जतिन को छोड़ दिया। इसके बाद सब एकत्र होकर मेडिकल थाने पहुंच गए और धरना दे दिया। दिग्विजय का आरोप है कि मंत्री के दबाव में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर भाजपा पार्षद और उनके कार्यकर्ताओं की मेडिकल पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। रात तक सभी धरने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बैठे रहे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए मेडिकल पुलिस को निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article