{"_id":"6114355e8ebc3e798c40fa00","slug":"bike-collides-with-tree-father-and-son-die-kithor-news-mrt5514965111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत
किठौर (मेरठ)। मेरठ-गढ़ मार्ग पर गांव भटीपुरा के पास बुधवार को अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं तथा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर लोग मौके की और दौडे़ और घायलों को मेरठ अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एक महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मनवीर (45) पुत्र लटूर, उसकी पत्नी अनीता, पुत्र शौर्य (2) तथा एक अन्य महिला बाइक पर थे। यह सब मेरठ के शोभापुर गांव से अपने घर दौताई लौट रहे थे। गढ़ रोड पर गांव भटीपुरा के पास पहुंचे तो किसी कारणवश बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक मनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेरठ अस्पताल भेजा गया। जहां शौर्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मनवीर की पत्नी अनीता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुघर्टना की सूचना मनवीर के परिजनों को दी, जिस पर परिवार में कोहराम मच गया।