{"_id":"60c4dac0923e9118654b6670","slug":"bijnor-two-brothers-died-after-colliding-with-a-fallen-tree-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर दो भाइयों की मौत, जाम लगाया, एक साथ बुझ गए दो घरों के इकलौते चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर दो भाइयों की मौत, जाम लगाया, एक साथ बुझ गए दो घरों के इकलौते चिराग
Sat, 12 Jun 2021 09:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर-चांदपुर मार्ग पर शनिवार की रात सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर दो तहेरे-चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर-चांदपुर मार्ग पर शनिवार की रात सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर दो तहेरे-चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। मरने वाले दोनों युवक अपनी बहन के यहां से घर लौट रहे थे। देर रात तक जाम लगा हुआ था और पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम तालमपुर निवासी 22 वर्षीय अक्षय पुत्र मुकेश, उसका तहेरा भाई 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र धर्मवीर अपनी बहन ज्योति से मिलने जैनुनआबदीपुर गए थे। शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों बाइक से अपने घर वापिस लौट रहे थे। नहटौर-चांदपुर मार्ग पर भवानीपुर क्रेशर के पास सड़क पर एक पेड़ आधा कटा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में बााइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर उनके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जब पता चला कि पेड़ आधा काटकर रास्ता शुरू कर दिया गया और आधा पेड़ सड़क पर ही छोड़ दिया गया था तो ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। वहीं सीओ सिटी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी हल्दौर सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला था। वहीं जाम के कारण वहां भीड़ जमा हो गई।
एक साथ बुझ गए दो घरों के इकलौते चिराग
अभिषेक और अक्षय अपने घर में इकलौते चिराग थे। दुर्घटना में दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। वहीं ग्रामीण भी सकते में थे कि दो घरों के इकलौते चिराग बुझ गए।