{"_id":"5ca21e23bdec22143f758516","slug":"bijnor-misbehaved-with-girl-for-five-year-and-now-the-accused-is-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार
Mon, 01 Apr 2019 07:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है। मामला यूपी में बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
युवती ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी का झांसा देकर पांच साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी शादी करने से मना कर रहा है। युवती ने बताया कि युवक के शादी से मना करने पर परिजनों ने उसका रिश्ता पास के ही एक गांव में कर दिया था। बावजूद इसके आरोपी ने गुमराह कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। अब जब आरोपी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी के भाई भी रास्ते में आते जाते समय उस पर फब्तियां कसते हैं। अब आरोपी उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
वहीं सीओ कृपाशंकर कन्नौजिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/